दिव्यांगजनों के चिन्हांकन के लिए कार्यशाला

Updated on 13-09-2024 05:40 PM

दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा विगत दिवस खालसा पब्लिक स्कूल के सभागार में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु जिले के निजी अनुदान प्राप्त मदरसा विद्यालयों के प्रधानपाठकों/प्राचार्यों/शिक्षकों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसके पूर्व  विकासखण्डों में भी यह कार्यशाला संपन्न कराई गई। जिसमें अनुपस्थित रहे समस्त विद्यालयों जिसकी संख्या 400 से अधिक थी, उन्हें इस कार्यशाला में आमंत्रित कर भारत सरकार द्वारा घोषित 21 प्रकार की बाधिताओं की पहचान हेतु उन्मुखीकरण किया गया। 20 सितम्बर तक उक्त कार्य संपन्न करने समय-सीमा निर्धारित की गई है।


कार्यशाला को जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग अरविंद मिश्रा एवं जिला मिशन समन्वयक सुरेन्द्र पाण्डेय ने सम्बोधित किया। 21 बाधिताओं पर स्पेशल एजुकेटर एवं बी.आर.पी. ने बिन्दुवार प्रकाश डाला। उक्त कार्यशाला में विवेक शर्मा, आई.के. रामटेके, (ए.पी.सी.) किरण चंदवानी, श्रवण सिन्हा, खिलावन चोपड़िया (बी.आर.पी.पी.), मोहन चौहान, प्रोग्रामर शंशांक शर्मा, यूनिसेफ, घनश्याम साहू, उत्तम चंद्रवंशी, इतिदास गुप्ता, माया डोंगरे, दुर्गा साहू, सरोज कोब्रागढ़े, पुष्पा भट्टाचार्य, सुमति उके, चंद्रकिरण दुबे, समस्त मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित किया तथा पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के मााध्यम से जानकारी प्रदर्शित किये।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…