बाप-बेटों को बंधक बनाकर पीटा,HC ने DGP से मांगा जवाब

Updated on 20-03-2026 12:24 PM
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने न्यायिक आदेशों का पालन नहीं करने और निष्पक्ष जांच में लापरवाही बरतने पर पुलिस की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लिया है।

डिवीजन बेंच ने मामले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ चल रही विभागीय जांच की रिपोर्ट शपथपत्र के साथ पेश की जाए। मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को निर्धारित की गई है। घटना में ग्रामीणों ने बाप-बेटों को पहले बंधक बनाकर पीटा था, फिर उन्हें अर्धनग्न अवस्था में घुमाया गया था।

पूरा मामला ?

मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है। 13 मार्च 2025 को तिलक साहू पर ग्रामीणों ने काला जादू करने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी, जब पिता अमर सिंह साहू और भाई नरेश साहू उन्हें बचाने पहुंचे, तो भीड़ ने तीनों को ही निशाना बना लिया।

ग्रामीणों ने तीनों को बुरी तरह पीटा, अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, चेहरे पर कालिख पोती और जूतों की माला पहनाई। इतना ही नहीं, उन्हें चौराहे पर पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

इस घटना की जानकारी डायल- 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ितों से कागज पर हस्ताक्षर कराए, जिसमें शिकायत न करने की बात लिखी थी और उन्हें गांव के बाहर छोड़ दिया।

जब पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान पेश करने का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश को किया दरकिनार

कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद पुलिस ने 21 आरोपियों के खिलाफ केवल जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया। इस पर पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने इस घटना को मॉब लिंचिंग से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए एसपी, आईजी और डीजीपी से जवाब तलब किया।

पिछली सुनवाई में डीजीपी ने शपथपत्र में स्वीकार किया कि मामले के निपटारे में पुलिस स्तर पर चूक की आशंका है, जिसके चलते विभागीय जांच शुरू की गई है।

दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई

मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिद्धेश्वर प्रताप सिंह और सब-इंस्पेक्टर नरसिंह साहू के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और उन्हें चार्जशीट भी जारी की गई है।

डिवीजन बेंच ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता ट्रायल कोर्ट में अपनी सभी शिकायतें और सबूत पेश करने के लिए स्वतंत्र है। ट्रायल कोर्ट इस मामले में विधि के अनुसार निर्णय करेगा।

हाईकोर्ट ने मामला रखा लंबित

हाईकोर्ट ने याचिका का आंशिक निपटारा करते हुए पुलिस अधिकारियों के आचरण से जुड़े पहलू को लंबित रखा है। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक अपमान, भीड़ हिंसा और पुलिस की कथित लापरवाही जैसे गंभीर आरोपों को देखते हुए इस मामले की निगरानी जरूरी है।

कोर्ट ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच का परिणाम नए शपथपत्र के रूप में पेश करें।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…