इधर एचडीएफसी बैंक के शेयर में आज तेजी भी देखने को मिल रही है। अभी एचडीएफसी बैंक के शेयर उछाल के साथ 1,465.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। सुबह से ही शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 5 दिनों में एचडीएफसी बैंक के शेयर में दो फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। हालांकि इससे पहले बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही थी।
