चीन ने पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक, भारत में बढ़ सकती है कीमत

Updated on 13-03-2026 01:08 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट पर कंट्रोल कड़ा कर दिया है। बीजिंग अपनी घरेलू अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठा रहा है।

चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकनॉमी है। साथ ही यह क्रूड ऑयल का सबसे बड़ा आयातक है। देश की ज्यादातर रिफाइनरियां घरेलू मांग को पूरा करने के लिए काम करती हैं। इसके बावजूद चीन पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल जैसे कई रिफाइंड प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट भी करता है। ऑफिशियल कस्टम डेटा के अनुसार पिछले साल चीन ने करीब 5.8 करोड़ टन रिफाइंड ऑयल प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट किया था

क्या फैसला लिया चीन ने?

रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते चीनी रिफाइनरियों ने पहले से तय कई रिफाइंड फ्यूल एक्सपोर्ट शिपमेंट को रद्द करना शुरू कर दिया है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार की नई हिदायतें पिछले सप्ताह जारी उस सलाह से भी ज्यादा सख्त हैं, जिसमें निर्यात को रोकने की बात कही गई थी। सूत्रों के मुताबिक पहले यह निर्देश अनिवार्य नहीं माना जा रहा था, लेकिन अब इसे अधिक सख्ती से लागू किया जा रहा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…