अफगानिस्तान में अंडरग्राउंड स्कूल चला रहीं महिलाएं : तालिबान सरकार ने महिलाओं की शिक्षा पर रोक लगाई है

Updated on 02-03-2024 12:40 PM

अफगानिस्तान की धरती पर तालिबान के शासन में 33 साल की रोया अजीमी 2022 से लड़कियों के लिए अंडरग्राउंड स्कूल चला रही हैं। उनके साथ 6 अन्य महिलाएं 9 से 18 साल की करीब 150 लड़कियों को पढ़ाती हैं।

एक बार तालिबान की धार्मिक मामलों की समिति के लोगों ने स्कूल में घुसने की कोशिश भी की थी। लेकिन आस-पड़ोस के पुरुषों ने इसे सिर्फ लड़कियों का सिलाई स्कूल बताकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद रोया को स्कूल बंद करना पड़ा था, लेकिन यह जानते हुए कि वे कभी भी पकड़ी जा सकती हैं, उन्होंने स्कूल शुरू किया। पकड़े जाने पर दूसरी बैक-अप इमारत ढूंढ़ रखी है। इतने जोखिमों के बाद भी रोया का कहना है कि वह डरी नहीं हैं। वे कहती हैं- पढ़ाना धर्म, विश्वास, संस्कृति या लोगों के विरुद्ध नहीं है। यह गर्व का काम है।

बुरका पहने रखने की शर्त पर पढ़ाई करने की छूट मिली थी
खुद रोया को भी शिक्षा पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। रोया के चाचा नहीं चाहते थे कि वे पढ़ाई करें। रोया की मां ने चाचा को राजी करवाया और हमेशा बुरका पहने रखने की शर्त पर उन्हें पढ़ाई करने की छूट मिली। रोया ने फारसी साहित्य में पढ़ाई की है।

तालिबान ने 2022 में लड़कियों की शिक्षा पर बैन लगाया था
अफगानिस्तान की तस्वीर 2021 में बदलना शुरू हुई। 15 अगस्त 2021 को तालिबान यहां दोबारा काबिज हुआ था। सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने कठोर इस्लामी शासन से राहत देने की बात कही थी। फिर भी महिलाओं पर कई प्रतिबंध लगाए गए।

21 दिसंबर 2022 को सरकार ने लड़कियों की शिक्षा पर बैन लगा दिया था। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में जाने नहीं दिया गया। महिलाओं के अकेले लंबी यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। महिलाएं केवल उसी तय दिन पब्लिक गार्डन और पार्कों में जा सकती हैं, जिस दिन पुरुष वहां नहीं जाते। मई 2022 में अफगानिस्तान के सुप्रीम लीडर और तालिबान चीफ हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर खुद को पूरी तरह से ढंकने का आदेश दिया था।

महिला शिक्षा पर OIC की कोशिशें नाकाम
पिछले साल यानी जनवरी 2023 में इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) का एक डेलिगेशन काबुल पहुंचा था। OIC मेंबर्स अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत पर वुमन एजुकेशन शुरू करने का दबाव डाल रहे थे।

तालिबान हुकूमत ने OIC के मेंबर कंट्रीज से कहा दिया कि उन्हें इस मामले में सब्र से काम लेना चाहिए। तालिबान हुकूमत और OIC डेलिगेशन के बीच महिला शिक्षा को लेकर कोई डील नहीं हो सकी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…