बांग्लादेश से हिंदुओं को खत्म करके मानेंगे यूनुस? एक और घर को इस्लामिक भीड़ ने जलाया, भड़कीं तसलीमा

Updated on 29-12-2025 12:40 PM
ढाका: बांग्लादेश के चटगांव में इस हफ्ते कुछ बैनर्स मिले हैं, जिसमें फरवरी में होने वाले चुनाव से पहले 2 लाख से ज्यादा हिन्दुओं को मारने की बात की गई है। और जिस तरह से हिन्दुओं से बांग्लादेश में हिंसा हो रही है, ऐसा लगता है कि बैनर में जो लिखा गया है, वो शुरू हो चुका है। बांग्लादेश में एक और हिंदू के घर को जलाकर राख कर दिया गया। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के शह पर ऐसा किया जा रहा है। वो कट्टरपंथी इस्लामिक भीड़ को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। ये इस्लामिक भीड़ अब बांग्लादेश से हिन्दुओं को हमेशा के लिए खत्म करने पर तुली हुई है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 27 दिसंबर को पीरोजपुर के डुमरीटोला गांव में साहा परिवार के घर को भीड़ ने आगे के हवाले कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, कपड़े में पेट्रोल डालकर फिर ये आग लगाई गई थी, जिससे पूरा घर जलकर खाक हो गया। बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त के बाद, जब शेख हसीना को भगा दिया गया था, तब से बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर भयानक हिंसा हो रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद हिंदुओं से हिंसा के 2900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है।
बांग्लादेश में हिंदुओं से हिंसा जारी
बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि "फिरोजपुर के डुमरीटोला गांव में साहा परिवार के घर के पांच कमरों को हिंदू-विरोधी जिहादियों ने जला दिया। उन्होंने सुबह-सुबह घर में आग लगा दी, जब सब सो रहे थे।" उन्होंने आगे कहा कि "चटगांव के राउजान में भी, जिहादियों ने इसी तरह सुबह-सुबह हिंदू घरों में आग लगा दी थी। क्या देश में बचे हुए सभी हिंदू घर इसी तरह जला दिए जाएंगे? वे हिंदुओं को जिंदा जलाना चाहते हैं, इसीलिए वे तब आग लगाते हैं जब लोग सो रहे होते हैं। क्या यूनुस सिर्फ बांसुरी बजा रहा है?" पिछले हफ्ते चटोग्राम में भी एक हिंदू परिवार के घर में देर रात में उस वक्त आग लगा दी गई थी, जब पूरा परिवार सो रहा था। इस दौरान उनके घर बंद कर दिए गये थे। चूंकी घर कच्चे का था, इसलिए वो किसी तरह घर की खिड़की को काटकर बाहर निकल पाए।बंगाली में लिखा हुआ एक धमकी भरे मैसेज भी मिला है, जिसमें हिंदुओं पर "इस्लाम और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ" काम करने का आरोप लगाया गया और कहा गया कि अगर ये कथित गतिविधियां जारी रहीं तो गैर-मुसलमानों के घरों, संपत्ति और उनकी दुकानों को "बख्शा नहीं जाएगा"। द डेली स्टार के अनुसार, इलाके में आगजनी की बड़ी घटनाओं के तहत, पांच दिनों के अंदर रावजान में तीन जगहों पर सात हिंदू परिवारों के घरों में आग लगा दी गई है। पुलिस ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय मौलानाओं से बात की है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…