दिल्ली में आएगा चौके-छक्कों का 'सैलाब' या गेंदबाजों के नाम रहेगी शाम? जानें कैसा खेलेगी पिच

Updated on 19-04-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 20 अप्रैल की रात को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन पहली बार अपने होमग्राउंड में मैच खेलने वाली है। इससे पहले डीसी ने अपने दो घरेलू मुकाबले विशाखापत्तनम में खेले थे। होम टीम लगातार दो मैच जीतकर भी आ रही है। वह हैदराबाद के खिलाफ अब जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेंगे। वहीं दूसरी ओर हैदराबाद इस वक्त प्रचंड फॉर्म में चल रही है। वह हर टीम को बेरहमी से हरा रहे हैं। हैदराबाद लगातार 3 मैच जीतकर दिल्ली पहुंची है। दोनों में से किसी एक टीम का विजयरथ रुकना तय है। तो आइये जानते हैं इस रोचक मैच में दिल्ली की पिच किस तरह से खेलने वाली है।

दिल्ली और हैदराबाद के मैच की पिच रिपोर्ट
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 85 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 38 पहले बैटिंग करने वाली टीम तो 46 दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। पहली पारी का औसत स्कोर इस मैदान पर 167 रन है जबकि दूसरी पारी का 152 रन है।

मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है-

दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, स्वासतिक चिकारा, यश धुल, अक्षर पटेल, जेक फ्रेसर मैक्गर्क, ललित यादव, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, मिचेल मार्श, रिकी भुई, शे होप, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिख नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, झे रिचर्ड्सन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लिजाड विलियम्स, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिख सलाम, विकी ओस्तवाल।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच अक्सर धीमा खेलती है। यहां पर स्पिनर्स को काफी ज्यादा मदद मलती है। बल्लेबाज इस मैदान पर संघर्ष करते नजर आते हैं। वहीं तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी सहायता मिलती है। हालांकि मैदान छोटा होने की वजह से यहां चौके-छक्के भी खूब लगते हैं। एक बार अगर बल्लेबाज सेट हो जाएं तो वह फिर आराम से यहां गेंदबाजों की पिटाई कर सकते हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…