क्या IPL से संन्यास लेंगे एमएस धोनी? CSK ऑफिशियल्स ने कर दिया साफ

Updated on 07-11-2025 12:31 PM
चेन्नई: IPL के हर नए सीजन के शुरू होने से महीनों पहले इस बात की चर्चा शुरू हो जाती है क्या एमएस धोनी संन्यास लेंगे या नहीं। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। टीम के सीईओ केसी विश्वनाथन ने यह पुष्टि कर दी है कि पूर्व कप्तान और लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी आगामी IPL 2026 सीजन में भी मैदान पर दिखाई देंगे। 44 साल के धोनी के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर इस खबर ने विराम लगा दिया है।

संन्यास नहीं लेंगे माही

सीएसके के सीईओ केसी विश्वनाथन ने एक हालिया कार्यक्रम में धोनी के 2026 के आईपीएल में खेलने की पुष्टि करते हुए कहा कि 'नहीं, वह इस आईपीएल के लिए संन्यास नहीं ले रहे हैं।' यह घोषणा खासकर पिछले सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद फैंस के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। पिछले सीजन में धोनी ने बल्ले से 14 मैचों में 24.50 की औसत से 196 रन बनाए थे, हालांकि उनका स्ट्राइक रेट पिछले सीजन की तुलना में कम रहा था।
धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और पिछले आईपीएल सीजन में उन्होंने कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। बावजूद इसके धोनी की उपस्थिति टीम के लिए काफी जरूरी है। जिसके कारण उनकी टीम अब तक की सबसे सफल टीमों में से एक रही है। सीएसके को उम्मीद होगी कि उनकी टीम इस सीजन वापसी करेगी और इस बार धोनी की निगाहें टॉफी पर होंगी।

धोनी की कप्तानी में जीते 5 खिताब

चेन्नई सुपर किंग्स ने आपीएल के इतिहास में कुल 05 ट्रॉफी जीती है और इन सभी को एमएस धोनी की कप्तानी में जीता गया है। धोनी की कप्तानी के दौरान वह लगभग हर सीजन के प्लेऑफ में पहुंचे, लेकिन एमएस धोनी के कप्तान से हटते ही टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिला है। वहीं धोनी आज भी चेन्नई के लिए ब्रॉड बने हुए हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…