बल्लेबाजी आसान होगी या गेंदबाजों का रहेगा जलवा, जानें सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Updated on 09-04-2024 02:41 PM
जयपुर: आईपीएल 2024 के 24वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी। राजस्थान की टीम ने अभी तक खेले सभी चार मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। टीम में एक भी ऑलराउंडर नहीं हैं। वह 5-6 प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतरती है। लगभग सभी लय में हैं। ट्रेट बोल्ट और नांद्रे बर्गर शुरुआत में झटके देते हैं तो बीच के ओवर के लिए चहल और अश्विन हैं। अंत में संदीप शर्मा और आवेश खान कमाल करते हैं। यह मैच रॉयल्स के घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।

कैसी होगी जयपुर की पिच?

सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इस सीजन में अभी तक तीन मैच हो चुके हैं। दो मैचों में पहले खेलने वाले टीम जबकि एक में चेज करने वाली विजेता रही है। अभी तक हुई सभी 6 पारियों में यहां 170 से ज्यादा का स्कोर बना है। यानी इस मैच में पिच बल्लेबाजों का साथ देने वाली है। खूब छक्के चौके देखने को मिलेंगे। पहले बैटिंग करने वाली टीम 200 तक पहुंचने की कोशिश करेगी। उससे कम स्कोर होने पर खतरा मंडरा सकता है।

जूझ रहा गुजरात का मध्यक्रम

गुजरात टाइटंस के लिए उनका मध्यक्रम सबसे बड़ी चिंता है। डेविड मिलर चोट की वजह से दो मैचों से बाहर हैं। मध्यक्रम में अनुभव की कमी है और विपक्षी टीमें इसका फायदा उठा रही हैं। राहुल तेवतिया भी पिछले कुछ सीजन जैसा नहीं चल रहे हैं। केन विलियमसन को दो मैच में मौका मिला लेकिन वह असफल रहे। ऐसे में गुजरात के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़, डोनोवन फरेरा, टॉम कोहलर-कैडमोर, केशव महाराज, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर, शुभमन गिल (कप्तान), केन विलियमसन, साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नलकांडे, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर , मानव सुथार, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, जयंत यादव, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…