सचिन पायलट के करीबी, RSS विरोधी, कौन हैं विनोद जाखड़? जो बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Updated on
21-02-2026 12:20 PM
जयपुर: कांग्रेस की छात्र विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की कमान अब युवा नेता विनोद जाखड़ के हाथ में होगी। राजस्थान से आने वाले विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया गया है। विनोद जाखड़ निवर्तमान एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी की जगह लेंगे। कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ की नियुक्ति की आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी है। एनएसयूआई के अध्यक्ष बनते ही विनोद जाखड़ को लेकर लोगों के मन में सवाल उठने लगे। विनोद जाखड़ कौन हैं? कांग्रेस पार्टी ने उन्हें एनएसयूआई का अध्यक्ष क्यों बनाया? आइए जानते हैं इन्हीं सवालों का जवाब
कौन हैं विनोद जाखड़?
विनोद जाखड़ की पहचान राजस्थान में कांग्रेस के युवा नेता के रूप में है। वह छात्र जीवन से ही कांग्रेस से जुड़े हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज कर राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे। यहीं से विनोद जाखड़ स्थानीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं की नजर में आ गए।
RSS की विचारधार विरोधी रहे हैं विनोद जाखड़
विनोद जाखड़ का पहचान राजस्थान की सियासत में आरएसएस की विचारधारा के विरोधी के तौर पर रही है। छात्र जीवन से ही विनोद संघ और बीजेपी के खिलाफ बोलते रहे हैं। यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में भी उन्होंने ABVP के खिलाफ जमकर प्रचार किया था। विनोज जाखड़ को जब भी मौका मिलता वो आरएसएस और बीजेपी पर समाज को बांटने की राजनीति का आरोप लगाते हुए हमला बोलते। बताया जाता है कि बीजेपी-संघ के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के चलते विनोद कई बार जेल भी जा चुके हैं।
कहां के रहने वाले हैं विनोद जाखड़?
विनोद जाखड़ जयपुर के विराटनगर तहसील के मेढ़ गांव के निवासी हैं। विनोद जाखड़ का जन्म 1994 में मेढ़ गांव में ही हुआ था। दलित परिवार से आने वाले विनोद जाखड़ के पिता गांव में रहकर की छोटा मोटा काम करते हैं। हालांकि विनोद जाखड़ जयपुर में रहने लगे हैं। पॉलिटिक्स में ग्रेजुएशन और समाजशास्त्र में मास्टर्स डिग्री करने वाले विनोद जाखड़ ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई थी। बातचीत में राहुल गांधी को विनोद जाखड़ पसंद आए तो उन्हें एनएसयूआई राजस्थान का अध्यक्ष बना दिया गया था।
सचिन पायलट के समर्थक विनोद जाखड़
एनएसयूआई के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़ की पहचान राज्य में सचिन पायलट के समर्थक में रूप में होती है। सचिन पायलट जयपुर या आसपास के जिलों में जब भी कोई आंदोलन या प्रदर्शन करते हैं तो उसमें विनोद जाखड़ युवाओं के साथ मजबूती देते है। माना जा रहा है कि सचिन पायलट से करीबी के चलते ही उन्हें एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया गया है।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…