कौन हैं मनिमारन सिद्धार्थ, जिसने किया विराट कोहली को आउट, अब नाम का बज रहा डंका

Updated on 03-04-2024 01:56 PM
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव की खूब चर्चा हो रही है। होनी भी चाहिए, क्योंकि 21 साल के इस स्पीड स्टार ने अपनी रफ्तार से धुरंधर बल्लेबाजों की हालत जो खराब दी है। आरसीबी के खिलाफ के इसी मैच में लखनऊ का एक गेंदबाज ऐसा ऐसा भी रहा जो चुपचाप अपना वादा निभा गया। इस गेंदबाज नाम है मनिमारन सिद्धार्थ। मनिमारन सिद्धार्थ ने मैच में लखनऊ के लिए 3 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 23 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। यह विकेट विराट कोहली था, जो पिछले मैच में अपनी टीम के लिए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी।
बता दें कि तमिलनाडु का यह स्पिनर अपना दूसरा आईपीएल मैच ही खेल रहा था और विराट कोहली उनके करियर का पहला विकेट हुआ। लखनऊ के अलावा सिद्धार्थ दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में भी रहे हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था। लखनऊ ने सिद्धार्थ को उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा है।घरेलू क्रिकेट में भी सिद्धार्थ कमाल की बॉलिंग कर चुके हैं। तमिलनाडु के लिए सिद्धार्थ ने 7 फर्स्ट क्लास और 17 लिस्ट ए मैच में मैदान पर उतरे हैं। फर्स्ट क्लास में सिद्धार्थ ने 27 और लिस्ट ए में 26 विकेट अपने नाम किए हैं।
विराट की कमजोरी रही है आर्म बॉल

दुनियाभर के गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम विराट कोहली आर्म बॉल के खिलाफ हमेशा असहज रहे हैं। ऐसा ही कुछ सिद्धार्थ के सामने भी देखने को मिला। लखनऊ के लिए सिद्धार्थ मैच में 5वां ओवर करने आए थे। ओवर की पहली ही गेंद पर विराट ने लेग साइड में शॉट लगाने का प्रयास किया। गेंद बैकवर्ड पॉइंट की दिशा लहरा गई और देवदत्त पड्डीकल ने बिना कोई गलती किए कैच पकड़ लिया। इस तरह विराट 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए।

मैच की बात की जाए तो लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 181 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में आरसीबी 153 रन बनाकर बना ऑलआउट हो गई और लखनऊ ने 28 रन से मैच को अपने नाम कर लिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…