रूस ने पकड़ी S-400 की चोरी तो चीन की शरण में मुनीर, पाकिस्तानी अधिकारी का खुलासा, पुतिन ने क्यों बेइज्जत किया?

Updated on 15-12-2025 01:27 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रजा ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तानी सेना उन्हें मारने की कोशिश करती है तो वो उन अधिकारियों के नाम का खुलासा कर देंगे, जो पिछले 2 महीने से चीन में बैठे हुए हैं। आदिल रजा ने एक वीडियो के जरिए खुलासा किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने एस-400 एयर डिफेंस की टेक्नोलॉजी चुराने के लिए अपने एजेंट्स को रूस भेजा था, जो पकड़े गये हैं। आदिल रजा ने वीडियो में इसके अलावा कई और सनसनीखेज दावे किए हैं और कहा है कि पाकिस्तान ने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि उसके पास एयर डिफेंस सिस्टम नहीं हैं और चीन उसे नये एयर डिफेंस सिस्टम दे नहीं रहा है।

आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के हमले में पाकिस्तान के 70 प्रतिशत से ज्यादा एयर डिफेंस नेटवर्क ध्वस्त हो गये थे। पाकिस्तान, चीनी एयर डिफेंस HQ-9B का इस्तेमाल करता था, जो ब्रह्मोस और स्कैल्प मिसाइलों को रोकने में बुरी तरह से नाकाम हुआ। भारतीय वायुसेना ने अपने ड्रोन से HQ-9B एयर डिफेंस सिस्टम के रडार को लाहौर में ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार चीन से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए गुहार लगा रहा है, लेकिन चीन पाकिस्तान को एयर डिफेंस देने से इनकार कर रहा है।
पुतिन ने शहबाज शरीफ को क्यों बेइज्जत किया?
आदिल रजा ने कहा है कि पाकिस्तान के कई अधिकारी, जो सिर्फ 2 हफ्ते के लिए चीन गये थे, वो पिछले दो महीने से चीन में बैठे हुए हैं, लेकिन चीन उन्हें एयर डिफेंस देने के लिए तैयार नहीं है। आदिल रजा ने पाकिस्तानी सेना को धमकी दी है कि अगर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की जाती है तो वो उस टीम के सभी अधिकारियों के नाम सार्वजनिक कर देंगे। आदिल रजा का कहना है चीन से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए पाकिस्तान के पास पैसे नहीं हैं। इसके अलावा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम में कई पुर्जे रूसी लगे हैं, इसीलिए चीन पाकिस्तान को एयर डिफेंस सिस्टम नहीं दे रहा है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि इसी को लेकर ISI ने अपने लोगों को एस-400 की टेक्नोलॉजी चुराने रूस भेज दिया, जहां वो पकड़े गये हैं। इसीलिए पुतिन ने शहबाज शरीफ को 40 मिनट से ज्यादा इतजार करवाया और फिर भी मिलने से मना कर दिया।आदिल रजा ने कहा है कि एर्दोगन और पुतिन के बीच चल रही बैठक के बीच शहबाज शरीफ जबरदस्ती घुस आए और पुतिन से मिलकर वो सफाई दे रहे थे। अदिल राजा ने इसके अलावा ये भी खुलासा किया है कि F-16 लड़ाकू विमान के मरम्मत को लेकर जो अमेरिकी फंड आ रहा है, उसको लेकर पाकिस्तान अपनी पीठ ठोक रहा है और भारत में हो हल्ला हो रहा है, लेकिन हकीकत ये है कि ये समझौता 2022 में बाइडेन प्रशासन के समय ही हुआ था और दूसरी बात ये, कि जो लिंक अमेरिका पाकिस्तानी एफ-16 में लगा रहा है, उसे सर्विलांस के लिए लगाया जा रहा है, ताकि एफ-16 की हर एक हरकत पर अमेरिका की नजर रहे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…