जब कटरीना जर्नलिस्ट के सामने फूटकर रोईं- मैंने रणबीर कपूर की वजह से करियर बर्बाद कर लिया, सोचा था शादी करूंगी

Updated on 04-12-2025 06:18 PM
कटरीना कैफ हाल ही एक बेटे की मां बनीं और विक्की कौशल संग अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं। विक्की को डेट करने से कुछ साल पहले तक कटरीना, रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं। लेकिन कुछ साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। तब कटरीना बुरी तरह टूट गई थीं और खूब रोई थीं। कटरीना ने रणबीर के कारण कई फिल्मों का ऑफर ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि वो दोनों शादी करने वाले हैं। पर ऐसा नहीं हुआ। कटरीना ने ये सब बातें रोते-रोते दिग्गज पत्रकार पूजा सामंत के सामने कही थीं और उन्होंने अब वो सब बताया है।

पूजा के मुताबिक, कटरीना कैफ उनके सामने फूट-फूटकर रोई थीं और कहा था कि उन्होंने रणबीर की वजह से अपना करियर बर्बाद कर लिया। कटरीना से पहले रणबीर की जिंदगी में दीपिका पादुकोण थीं। दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे। कुछ साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। बाद में दीपिका ने 'कॉफी विद करण' में हिंट दिया था कि रणबीर ने उन्हें धोखा दिया था। बाद में रणबीर की जिंदगी में कटरीना आईं, पर वह रिश्ता भी ज्यादा न टिका।

रोते हुए बोली थीं कटरीना- मैंने गलती की, शादी का सोचा था

पूजा सामंत ने जहरा जानी के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कटरीना काफी भावुक हो गई थीं, क्योंकि उन्होंने यह मानकर कई फिल्मों के ऑफर छोड़ दिए थे कि वह रणबीर से शादी करेंगी। पूजा बोलीं, 'जब हम कटरीना का इंटरव्यू लेने YRF स्टूडियो गए, तो वो फूट-फूटकर रो रही थीं। वो कह रही थीं कि मैंने गलती की है, और मुझे जो काम नहीं मिला, उसकी जिम्मेदार मैं ही हूं।

'रणबीर की वजह से मैंने करियर बर्बाद कर लिया'

पूजा सामंत ने आगे बताया, 'वह रो रही थीं और हमें बता रही थीं कि मुझे उससे (रणबीर कपूर) से प्यार हो गया था और फिर बात नहीं बनी, और अब हम साथ नहीं हैं। लेकिन उसकी वजह से मैंने अपना करियर बर्बाद कर लिया।' पूजा ने कहा कि कटरीना, रणबीर से पागलों की तरह प्यार करती थीं और उन्होंने उनकी वजह से कई फिल्में छोड़ दीं।

कटरीना ने सोचा था बनेंगी कपूर खानदान की बहू, पर...

पूजा बोलीं, 'कटरीना ने सोचा होगा कि रणबीर से शादी करने के बाद वह कपूर परिवार की सदस्य बन जाएंगी। सोचा होगा कि वो अपनी बहुओं को फिल्मों में काम नहीं करने देते। कम से कम उस समय तो ऐसा ही था, अब चीजें बदल गई हैं। उन्होंने कई फिल्में छोड़ दीं। वह बहुत निराश थीं।'

कटरीना और रणबीर की जिंदगी

जहां कटरीना ने बाद में विक्की कौशल से शादी कर ली, वहीं रणबीर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली और एक बेटी के पिता हैं। दोनों ने साथ में 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'राजनीति' और 'जग्गा जासूस' में काम किया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…