अनुराग डोभाल एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में कर रहे जीवन के लिए संघर्ष, मैनेजर ने हेटर्स को दिया करारा जवाब

Updated on 09-03-2026 04:12 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से टकराई और वह क्षतिग्रस्त हो गई। बाबू भैया की जख्म हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवारवालों को छोड़कर बाकी सभी उनसे मिलने पहुंचे। पत्नी रितिका, जिनके बारे में कहा था कि वह छोड़कर चली गईं, वह भी हालचाल लेने के लिए हॉस्पिटल गई थीं। और हेल्थ अपडेट भी दिया था। अब मैनेजर ने भी लेटेस्ट फोटो शेयर कर उनकी हालत बताई है।

अनुराग डोभाल इस वक्त आईसीयू में एडमिट हैं। 9 मार्च को उनके ही इंस्टाग्राम हैंडल से इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की गई, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर बेसुध पड़े हैं और मैनेजर उनका हाथ थामे हुए हैं। रोहित पांडे ने लिखा, 'अनुराग के लिए दुआ करिए, वह जिंदगी के लिए लड़ रहा है।' इसके अलावा उन्होंने अपने हैंडल से एक पोस्ट किया, जिसमें हेटर्स को विक्रम सरकार का गाना 'नाम चले' डेडिटेक किया और लिखा, 'नफरत करने वालों, बस ये गाना सुनो, मुझे याद रखोगे।'

अनुराग डोभाल की पत्नी का पोस्ट

इसके अलावा, रितिका चौहान ने भी एक पोस्ट किया था। उन्होंने पति की हालत बयां की थी। कहा था कि वह ठीक हो रहे हैं। घाव हैं, जो भरने में समय लगेंगे। साथ ही लोगों से अपील की थी कि उन्हें इस वक्त दुआ की जरूरत है। जनता किसी भी तरह की गलत जानकारी या फिर अफवाह न फैला। बता दें कि वह अपनी फैमिली के साथ यूट्यूबर को देखने पहुंची थीं और रोहित ने इसके बारे में बताया था।

पिता बनने वाले हैं अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल UK07 राइडर क नाम से फेमस हैं। उन्होंने आखिरी व्लॉग बनाते हुए कहा था कि वह एकदम अकेले हो गए हैं। सबने उन्हें छोड़ दिया है। दावा किया था कि उनकी मौत का जिम्मेदार उनका परिवार होगा। कई लोगों ने इसे नौटंकी कहा था। बताया का कि वह व्यूज के लिए कर रहे। वहीं, कुछ इनके सपोर्ट में आए थे। और मेंटल हेल्थ पर बात की थी। रजत दलाल ने तो उन्हें सुसाइड अटेम्प्ट करने के लिए फटकार लगाई थी। कहा था कि पिता बनने वाले हैं और उसकी खुशी मनाने के बजाय वह ऐसी बेवकूफी कर रहे हैं।

यूट्यूबर जोदिंगर ने दिया था हेल्थ अपडेट

यूट्यूबर जोगिंदर ने वीडियो शेयर कर बताया था कि अनुराग के कूल्हे की हड्डियां टूट गई हैं और दोनों हड्डियां में फ्रैक्चर है। साथ ही वह डिप्रेशन में हैं। उन्होंने बताया था कि यूके राइडर से मिलने के लिए कोई दोस्त अस्पताल नहीं आया। साथ ही बताया था कि माता-पिता, चाचा-ताऊ समेत अन्य रिश्तेदार भी इन्हें देखने नहीं आए। जिसका काफी दुख है। उन्होंने फैंस से अपील की थी कि इनके जल्द ठीक होने की कामना करें।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…