डीमैट अकाउंट और बेसिक डीमैट अकाउंट में क्या होता है अंतर? शेयर बाजार में निवेश से पहले जान लीजिए पूरी बात
Updated on
06-06-2024 01:27 PM
नई दिल्ली: सेबी ने बेसिक सर्विसेज डीमैट अकाउंट (बीएसडीए) में रखे सिक्योरिटीज की वैल्यू की लिमिट बढ़ाने की तैयारी है। रिटेल निवेशकों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बेसिक सर्विस डीमैट अकाउंट (BADA) की सीमा को मौजूदा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। छोटो पोर्टफोलियो वाले निवेशकों पर डीमैट शुल्क का बोझ कम करने के लिए सेबी ने 2012 में यह सुविधा शुरू की थी। सेबी ने BSDA में सिक्योरिटीज की वैल्यू लिमिट बढ़ाने को लेकर पांच जून को कंसल्टेशन पेपर 5 जारी किया। इसमें SEBI बेसिक सर्विस डीमैट अकाउंट की लिमिट बढ़ाकर 10 लाख करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।