भारत में आक्रामक विस्तार की योजना
इसके अलावा जेएलआर भारत में आक्रामक विस्तार की योजना बना रही है। कंपनी अपने लाइनअप से कम से कम छह नए मॉडल लॉन्च करना चाहती है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस रणनीतिक कदम को 2009 में भारतीय बाजार में प्रवेश के बाद से कंपनी का सबसे महत्वाकांक्षी कदम माना जा रहा है।जेएलआर इंडिया ने 2023 में 4,436 इकाइयों की रिकॉर्ड बिक्री हासिल की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 81% की प्रभावशाली बढ़ोतरी थी। यह सफलता मुख्य रूप से रेंज रोवर मॉडल के प्रदर्शन से प्रेरित थी। राजन अंबा को भारत के लग्जरी कार बाजार में निरंतर बढ़ोतरी की उम्मीद है।
