'अमेरिका को सबक सिखाकर रहेंगे', ईरान ने सीजफायर की मांग को बताया झूठ, ट्रंप ने पहली बार मानी तेहरान की 'ताकत'

Updated on 17-03-2026 01:06 PM
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो युद्धविराम और ना ही बातचीत की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू किया है और ईरान सिर्फ अपना बचाव कर रहा है। दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप ने पहली दफा माना है कि ईरान ने उनकी उम्मीद से ज्यादा मजबूती से लड़ाई लड़ी है। ट्रंप ने कहा कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि ईरान खाड़ी देशों पर हमला करेगा। ईरान ने जो ताकत दिखाई, हम तो वह सब देखकर हैरान रह गए हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सीजफायर के सवाल पर कहा कि यह सिर्फ हमसे क्यों पूछा जा रहा है। ईरान की बजाय अमेरिका से युद्धविराम की मांग क्यों नहीं की जा रही है। ईरान का रुख इस युद्ध में बिल्कुल साफ रहा है। हम एक थोपा हुआ युद्ध लड़ रहे हैं लेकिन अब दुश्मन को ऐसा कड़ा सबक सिखाना चाहते हैं कि वह फिर कभी ईरान पर हमला करने के बारे में नहीं सोचे।

ईरान झुकेगा नहीं: अराघची

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने उन रिपोर्ट को खारिज किया है, जिनमें कहा गया है कि तेहरान ने जंग खत्म करने की मांग की है। अराघची ने कहा है कि कि ईरान ना तो युद्धविराम चाहता है और ना ही अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है। तेहरान खुद का बचाव करने के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा।
अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान तब तक अपने अभियान जारी रखेगा, जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह स्वीकार नहीं कर लेते कि इस संघर्ष में कोई जीत नहीं है और यह युद्ध अवैध है। उन्होंने कहा कि बातचीत के बीच में तेहरान पर हमले किए गए। ऐसे में हमें अमेरिकियों से बात करने की कोई वजह नजर नहीं आती है।

होर्मुज पर फैसला ईरानी सेना लेगी

होर्मुज जलडमरूमध्य के बेहद अहम समुद्री गलियारे पर बात करते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि तेहरान ने इस जलमार्ग को बंद नहीं किया है। सरकार ने फिलहाल इसके परिचालन संबंधी निर्णय सेना पर छोड़ दिए हैं। ईरान की सेना ने कई देशों के जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है और आगे भी इस पर फैसला लेगी।

अमेरिका और इजरायल से टकराव की वजह ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी अराघची ने बात की है। उन्होंने कहा कि ईरान ने कभी भी परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं की है। यहां तक कि बीते महीने हुई बातचीत के दौरान तेहरान अपने समृद्ध यूरेनियम के भंडार के कुछ हिस्सों को कम करने पर सहमत हो गया था।

ईरान ने परमाणु बम बनाने की कोशिश नहीं की

अब्बास अराघची ने कहा कि बातचीत के दौरान हमने परमाणु कार्यक्रमों पर कई बातें मानने का वादा किया था लेकिन अब उसका कोई मतलब नहीं है। परमाणु सुविधाओं पर इजरायल-अमेरिका गठबंधन के हमलों के बाद ये सामग्री मलबे के नीचे दबी पड़ी है। ईरान की फिलहाल क्षतिग्रस्त स्थलों से समृद्ध यूरेनियम निकालने की कोई योजना नहीं है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…