चीन को काबू करेंगे और रूस-यूक्रेन युद्ध बंद होगा, अमेरिकी सांसद ने भारत से डील पर पकड़ा दूसरा ही रास्ता

Updated on 03-02-2026 12:57 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेट फॉरेन रिलेशन्स कमेटी के रिपब्लिकन चेयरमैन जिम रिश ने भारत के साथ ट्रेड डील के लिए डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है। सीनियर अमेरिकी सीनेटर रिश ने इसे खासतौर से अमेरिका के लिए रूस और चीन जैसे विरोधियों को घेरने का मौका कहकर पेश किया है। उन्होंने कहा है कि इससे अमेरिका को चीन और रूस को काबू करने में मदद मिलेगी और यूक्रेन युद्ध भी अब रुक सकता है। भारत और अमेरिका ने सोमवार को ट्रेड डील का ऐलान किया है।

जिम रिश ने एक्स पर लिखा, 'भारत के साथ ट्रेड एग्रीमेंट पर शानदार उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र ने यूनाइटेड स्टेट्स के साथ ट्रेड में रुकावटें कम करने पर सहमति जताई है। भारत अमेरिका का करीबी पार्टनर है, जिसके हमारे देश में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।'

रूस-चीन कनेक्शन

जिम रिश ने आगे लिखा, 'भारत इंडो-पैसिफिक में चीन का मुकाबला करने में अमेरिका का एक जरूरी पार्टनर है। इस नए एग्रीमेंट के तहत भारत ने अमेरिकी सामान खरीदने का वादा किया है। यह अमेरिका को रूसी आक्रामकता का मुकाबला करने में मदद करेगा। इससे रूसी एनर्जी सेक्टर को भारत का सपोर्ट खत्म करके यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग को खत्म करने के काम में भी मदद मिलेगी।'डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ समझौते का ऐलान करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान और उनके अनुरोध पर अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर सहमति हुई है। ट्रंप ने कहा है कि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद करने की बात कही है। ऐसे में अमेरिका ने अतिरक्त 25 फीसदी का टैरिफ खत्म कर दिया है। हालांकि भारत ने कभी भी अमेरिकी दबाव में रूस से तेल खरीद रोकने की बात नहीं स्वीकारी है।

डील पर लंबे समय से चल रही थी बात

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का लंबे समय से इंतजार था। ट्रंप ने बीते साल भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ और रूस से तेल खरीदने के लिए 25% पेनल्टी का ऐलान किया था। ऐसे में भारत के सामानों पर टैरिफ 50 फीसदी हो गया था। अब भारत पर सिर्फ 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। ऐसे में भारत के कई उद्योगों के लिए ये बड़ी राहत की खबर है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…