'भारत और पाकिस्तान युद्ध में हमने मध्यस्थता की', अमेरिका के बाद अब चीन ने किया दावा

Updated on 31-12-2025 11:39 AM
बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब चीन ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए सैन्य टकराव में मध्यस्थता का दावा किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को कहा कि चीन ने मई में भारत-पाकिस्तान तनाव में मध्यस्थता की थी। भारत ने बार-बार तीसरे पक्ष के मध्यस्थता के दखल को खारिज किया है और डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के दावों का विरोध किया है। भारत का कहना रहा है कि 7 से 10 मई के दौरान चले सैन्य टकराव का समाधान दोनों देशों की सेनाओं के डीजीएमओ के बीच सीधी बातचीत के माध्यम से हुआ था।

बीजिंग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हालात और चीन के विदेश संबंधों पर संगोष्ठी में वांग ने कहा, “इस साल, द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से किसी भी समय की तुलना में स्थानीय युद्ध और सीमा पार संघर्ष अधिक बार भड़के। भू-राजनीतिक उथल-पुथल लगातार फैलती जा रही है।” उन्होंने कहा, “स्थायी शांति स्थापित करने के लिए, हमने एक वस्तुनिष्ठ और तर्कसंगत रुख अपनाया है, और लक्षणों और मूल कारणों दोनों को संबोधित करने पर ध्यान केंद्रित किया है।”

चीनी विदेश मंत्री ने किया दावा

चीनी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि 'टकराव वाले मुद्दों को सुलझाने के लिए इसी चीनी नजरिए को अपनाते हुए हमने उत्तरी म्यांमार, ईरान के परमाणु मुद्दे, पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव, फिलिस्तीन और इजरायल के बीच मुद्दों और कंबोडिया और थाईलैंड के बीच हालिया संघर्ष में मध्यस्थता की।' वांग यी की टिप्पणी मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के महीनों बाद आई हैं। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस्लामाबाद के उकसावे के बाद में इसे पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों तक बढ़ा दिया गया था।

भारत ने खारिज किया है दावा

भारत ने लगातार मध्यस्थता के दावों को खारिज किया है और कहा है कि 88 घंटे तक चला सैन्य टकराव किसी तीसरे पक्ष के दखल के बिना सीधे दोनों देशों के मिलिट्री कम्युनिकेशन के जरिए सुलझाया गया था। 13 मई को एक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय ने बाहरी मध्यस्थता के दावों को खारिज कर दिया था। नई दिल्ली ने बार-बार कहा है कि भारत और पाकिस्तान के मामलों में किसी तीसरे पक्ष के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है।

सैन्य टकराव में चीन की भूमिका पर सवाल

भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान चीन की भूमिका पर सवाल उठे हैं। खास तौर पर पाकिस्तान की दी गई सैन्य सहायता को को लेकर चीन आलोचना के घेरे में रहा है। चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता है और 80 प्रतिशत से ज्यादा सैन्य उपकरण देता है। कूटनीतिक मोर्चे पर चीन ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन संयम बरतने की अपील की थी। इसके साथ ही भारत की एयरस्ट्राइक पर दुख जताया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…