उसैन बोल्ट ICC टी-20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर बने:कहा-अमेरिका में क्रिकेट का आना बड़ी बात

Updated on 25-04-2024 01:14 PM

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ओलिंपिक लिजेंड उसैन बोल्ट को आगामी ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया है। टी-20 वर्ल्ड जो 1-29 जून 2024 तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा।

11 बार के वर्ल्ड चैंपियन बोल्ट वेस्टइंडिज के जमैका से हैं। उन्होंने 2017 में लंदन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने आखिरी टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

बोल्ट ने कहा, मैं आगामी टी-20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर बनकर रोमांचित हूं। इस खेल ने हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखा है, और मैं वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज मैचों में भाग लेने और वर्ल्ड लेवल पर क्रिकेट के डेवलेपमेंट में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। हालांकि मैं निश्चित रूप से वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का समर्थन करूंगा, लेकिन इस गेम को अमेरिका में लाना क्रिकेट के लिए बड़ी बात है। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट मार्केट है और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हम जो करेंगे, वह 2028 में LA ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की दिशा में एक बड़ा मौका है।

बोल्ट के नाम 100 मीटर रेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
बोल्ट ने 100 मीटर रेस 9.58 सेकंड और 200 मीटर रेस 19.19 सेकंड में पूरी की थी। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। बोल्ट ने 3 ओलिंपिक में 8 गोल्ड जीते थे। इनमें से 2008 बीजिंग ओलिंपिक में 2, जबकि 2012 लंदन ओलिंपिक और 2016 रियो ओलिंपिक में 3-3 गोल्ड जीते थे।

क्रिकेट के कारण ही बोल्ट को एथलेटिक्स में करियर मिला
जमैका में जन्मे बोल्ट बोल्ट ने अपना बचपन भाई के साथ गली में क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर बिताया। 12 साल की उम्र तक उन्होंने यह तो सोच लिया था कि खेल में ही करियर बनाना है, लेकिन किस खेल में बनाना है, यह तय नहीं कर पा रहे थे।

एक दिन बोल्ट के क्रिकेट कोच ने पिच पर उनके दौड़ने की स्पीड देखी और सलाह दी कि उन्हें स्प्रिंटिंग में कोशिश करनी चाहिए। बोल्ट ने अपने कोच की सलाह मानी और दौड़ की ट्रेनिंग लेने लगे। पहली बार लगभग पंद्रह साल की उम्र में कैरेबियन रीजनल प्रतियोगिता में जमैका के लिए खेलते हुए 2001 में, 400 मीटर और 200 मीटर दौड़ में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। 2002 में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में एक गोल्ड के साथ तीन मेडल जीते।

वर्ल्ड कप के ऑफिशियल सॉन्ग में कैमियो करेंगे बोल्ट
एम्बेसडर के रूप में, बोल्ट इस इवेंट को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिसकी शुरुआत अगले सप्ताह सिंगर सीन पॉल और केस के साथ ऑफिशियल सॉन्ग वीडियो के रिलीज में एक कैमियो के साथ होगी। आठ बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विनर वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप मैचों में भी भाग लेंगे और अमेरिका के अंदर खेल को बढ़ावा देने वाले फैंस इवेंट्स का भी हिस्सा होंगे।

कनाडा-अमेरिका के बीच ओपनिंग मैच
टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कनाडा और होम टीम अमेरिका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला एक जून को डालास में ही होगा। वेस्टइंडीज अपना पहला मैच 2 जून को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ गयाना में खेलेगा। टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच 29 दिन तक कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार ही होगा।

1 से 17 जून तक ग्रुप स्टेज के 40 मैच होंगे। 19 से 24 जून तक सुपर-8 स्टेज के 12 मुकाबले खेले जाएंगे। 26 जून को गयाना में पहला सेमीफाइनल और 27 जून को त्रिनिदाद में दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मैच खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज में 41, अमेरिका में 14 मुकाबले होंगे
टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के 6 शहरों में कुल 41 मुकाबले होंगे, यहीं तीनों भी नॉकआउट मैच होंगे। जबकि अमेरिका के न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और डालास शहर में बाकी 14 मुकाबले होंगे। वेस्टइंडीज के 6 शहर त्रिनिदाद, गयाना, बारबाडोस, एंटीगुआ, सेंट विंसेंट और सेंट लुसिया हैं।

भारत और पाकिस्तान के सभी मैच अमेरिका में होंगे
टी-20 वर्ल्ड कप में 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसी ग्रुप में आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका भी हैं। भारत और पाकिस्तान अपने सभी मैच अमेरिका में ही खेलेंगे।

भारत के शुरुआती 3 मैच न्यूयॉर्क और चौथा मैच फ्लोरिडा में होगा। टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड, दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को तीसरा मुकाबला अमेरिका और 15 जून को चौथा मुकाबला कनाडा से खेलेगी।

एक ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी
ग्रुप-ए की तरह ही ग्रुप बी, सी और डी में भी 5-5 टीमें हैं। सभी टीमें अपने ग्रुप में 4-4 मैच खेलेंगी। ग्रुप स्टेज के आखिर में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी। इस स्टेज में 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। यहां दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमों के बीच सेमीफाइनल खेले जाएंगे। सेमीफाइनल की विजेता 2 टीमों के बीच 29 जून को फाइनल होगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…