अमेरिकी दूतावास ने लामिछाने को वीजा देने से इनकार किया:नेपाली क्रिकेटर के टी-20 वर्ल्ड कप खेलने पर संशय

Updated on 23-05-2024 12:17 PM

नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने को नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। लामिछाने को हाल ही में बलात्कार के मामले में हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है। जिसके बाद से यह उम्मीद की जा रही थी कि वह टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा होंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में 2 जून से हो रहा है। अब अमेरिकी दूतावास की ओर से वीजा नहीं दिए जाने से उनके वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर संशय हो गया है। संदीप ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी दूतावास की ओर से वीजा नहीं दिए जाने की जानकारी दी।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने वही किया जो उन्होंने 2019 में मेरे साथ किया था। उन्होंने मुझे वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं नेपाल क्रिकेट की भलाई चाहने वाले लोगों और शुभचिंतकों से माफी मांगता हूं। इसके साथ उन्होंने नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) को भी टैग किया है।

जिला अदालत ने आठ साल जेल की सजा सुनाई थी, हाईकोर्ट ने फैसले को पलटा
दरअसल संदीप लामिछाने पर सितंबर 2022 में रेप का केस हुआ था। निचली अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ करने के लिए कहा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत में रखने के फैसले को पलट दिया। सुनवाई के दौरान लामिछाने जमानत लेकर नेपाल के लिए क्रिकेट खेलते रहे।

आखिर में जनवरी 2024 में काठमांडू जिला न्यायालय ने लामिछाने को आठ साल की जेल की सजा सुनाई। उन पर 3 लाख नेपाली रुपए का जुर्माना लगाया गया और पीड़ित को 2 लाख रुपए का मुआवजा देने को कहा गया।

नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने तुरंत स्पिनर को किसी भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैच में भाग लेने से बैन कर दिया। फरवरी में, लेग स्पिनर ने ऊपरी अदालत में अपील की और याचिका पर सुनवाई होने तक हिरासत से बाहर रहने का उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया। वहीं 15 मई को नेपाल की पाटन हाई कोर्ट ने जिला अदालत के फैसले को पलट दिया है और उन्हें निर्दोष करार दिया।

144 टी-20 में 206 विकेट ले चुके हैं
संदीप लामिछाने ने अब तक नेपाल के लिए 51 वनडे और 52 टी-20 खेले हैं। 51 वनडे में उनके नाम 112 विकेट और 52 टी-20 इंटरनेशनल में 98 विकेट हैं। इसके अलावा संदीप ने आईपीएल में नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। ओवरऑल संदीप ने दुनियाभर की लीगों को मिलाकर कुल 144 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 206 विकेट चटकाए हैं।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में संदीप के नाम तीन विकेट और लिस्ट-ए में उनके नाम 158 विकेट हैं। वनडे में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर छह विकेट है। वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन देकर पांच विकेट है।

वर्ल्ड कप के घोषित 15 सदस्यीय टीम में पहले नाम नहीं किया गया था शामिल
संदीप को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित नेपाल के टीम में शामिल नहीं किया गया था। 30 अप्रैल को ICCको सभी देशों को संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी थी, उसमें संदीप का नाम नहीं शामिल किया गया था। हालांकि, 30 मई से पहले खिलाड़ियों की सूची में फेरबदल किया जा सकता है, ऐसे में हाईकोट से बरी किए जाने के बाद संदीप को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद बढ़ गई थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…