दिग्विजय की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री ने जांच कराई‎:मंत्री ने माना- आर्गेनिक कॉटन के प्रमाणन में हुई गड़बड़ियां

Updated on 15-12-2024 02:10 PM

मप्र में आर्गेनिक कॉटन (जैविक कपास) के प्रमाणीकरण में की गई गड़बड़ियों की केंद्र सरकार जांच करा रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यह स्वीकार किया है कि मप्र में ऑर्गेनिक कॉटन के प्रमाणीकरण में गड़बड़ी की गई है।

गड़बड़ी करने वाले मप्र के एक प्रमाणीकरण निकाय को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। एक उत्पादक समूह का राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (एनपीओपी) के तहत रजिस्ट्रेशन को निरस्त कर दिया गया है। जांच के आधार पर जल्द ही कुछ और प्रमाणन इकाइयों की पर कार्रवाई की जाएगी है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने दिग्विजय सिंह को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

गौरतलब है कि दिग्विजय ने चार माह पहले 27 अगस्त को मप्र में बड़े स्तर पर ऑर्गेनिक कॉटन (जैविक तरीके से उगाए जाने वाले कपास के पौधे से मिलने वाला प्राकृतिक रेशा) उत्पादकों के फर्जी समूह बनाकर घोटाला किए जाने की मामला उठाया था। दिग्विजय ने इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव से भी शिकायत कर जांच कराने की मांग की।

गोयल ने मामले में संज्ञान लेने के बाद भेजे पत्र में यह भी कहा है कि प्रमाणन निकायों के अलावा उनके विभाग ने इस मामले को इंदौर के पुलिस आयुक्त, धार एसपी को मामले की जानकारी देकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 December 2024
भोपाल के एमआरआई सेंटर मेडी स्कैन के ऑनर प्रशांत शर्मा के खिलाफ गुरुवार शाम एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अरुण पर आरोप है कि उन्होंने सेंटर में कर्मचारी को…
 27 December 2024
भोपाल के GG (गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक) फ्लाई ओवर की थर्ड आर्म (तीसरी भुजा) पूरी हो गई है, लेकिन एक तरफ की सर्विस लेन नहीं बन पाई है।…
 27 December 2024
भोपाल के हलालपुरा में बुधवार की देर रात स्कॉर्पियो सवार युवकों ने सरेराह कैब चालक को पीटा था। उसकी कार में भी तोड़फोड़ की गई थी। इस विवाद के दौरान…
 27 December 2024
भोपाल। पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के आवास पर छापेमारी में मिली करोड़ों की संपत्ति के बाद अब विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाया गया…
 27 December 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश में संगठन चुनाव के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन में समन्वय बनाना बेहद मुश्किल हो रहा है। अब तक जहां-जहां रायशुमारी हुई, वहां बड़े नेताओं, केंद्रीय और राज्य…
 27 December 2024
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई शहरों में कोहरा छाने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार…
 27 December 2024
 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को खुजराहो में जिस केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास किया, उस परियोजना को कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश…
 27 December 2024
भोपाल। लोकायुक्त और आयकर विभाग के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने भी सौरभ और उसके करीबियों से जुड़े छह स्थानों पर भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में शुक्रवार सुबह छापेमारी…