ट्रंप ने ओहायो गवर्नर के लिए विवेक रामास्वामी का किया समर्थन, भारतीयों के खिलाफ जहरीले हो चुके रिपब्लिकन देंगे वोट?

Updated on 08-11-2025 01:10 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओबायो ने ओहायो के गवर्नर पद के लिए भारतीय मूल के कारोबारी विवेक रामास्वामी का समर्थन कर दिया है। विवेक रामास्वामी का समर्थन करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 'उनमें कुछ खास है।' ट्रंप ने रामास्वामी के नाम के समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि वो "एक बहुत अच्छा इंसान हैं, जो सचमुच हमारे देश से प्यार करते हैं।" ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी की बुद्धिमत्ता, ताकत और कंजर्वेटिव वैल्यू को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की है।

आपको बता दें कि विवेक रामास्वामी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ रहे थे। हालांकि उन्होंने बाद में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन की घोषणा कर दी थी। विवेक रामास्वामी अकसर ट्रंप की तारीफ करते रहे हैं, वहीं ट्रंप भी विवेक की तारीफ करते रहते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी विवेक रामास्वामी पहली पंक्ति में मौजूद थे और विवेक रामास्वामी को ट्रंप ने एलन मस्क के साथ DOGE की जिम्मेदारी भी सौंपी थी, लेकिन बाद में विवेक रामास्वामी उससे अलग हो गये थे
डोनाल्ड ट्रंप ने किया विवेक रामास्वामी का समर्थन
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि "विवेक रामास्वामी महान राज्य ओहायो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, एक ऐसा राज्य जिसे मैं प्यार करता हूं और जहां मैंने 2016, 2020 और 2024 में तीन बार बड़ी जीत हासिल की है। मैं विवेक को अच्छी तरह जानता हूं, उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा की है और वह कुछ खास हैं। वह युवा, मजबूत और स्मार्ट हैं।" इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप कुछ प्रायोरिटीज के बारे में भी बताया है और कहा है कि अगर विवेक रामास्वामी निर्वाचित होते हैं तो वो इनका समर्थन करेंगे। इनमें टैक्स में कटौती, मेड इन अमेरिका को बढ़ावा देना, सीमा सुरक्षा के लिए सेकेंडरी संशोधन की रक्षा करना शामिल है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि "विवेक रामास्वामी ओहायो के एक शानदार गवर्नर होंगे और उन्हें मेरा पूरा समर्थन प्राप्त है, वे आपको कभी निराश नहीं करेंगे!" विवेक रामास्वामी को ट्रंप का समर्थन मिलना उनके चुनावी कैम्पेन को तेजी से आगे बढ़ाएगा। ओहायो में अगले साल गवर्नर के लिए चुनाव होने वाला है और चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कई जगहों पर मतदान भी शुरू हो चुके हैं। आपको बता दें कि विवेक रामास्वामी, जिनकी उम्र 39 साल है, वो एक बायोटेक कारोबारी और लेखक हैं, जो रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनके माता-पिता दक्षिण भारत से अमेरिका जाकर बस गये और उनका जन्म अमेरिका के सिनसिनाटी में हुआ था। इसीलिए सवाल उठ रहे हैं कि क्या रिपब्लिकन पार्टी, जो भारतीयों के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं, वो विवेक रामास्वामी का समर्थन करेंगे?
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…