ईरानी वॉरशिप को लेकर अमेरिका ने श्रीलंका पर बनाया दबाव, रेस्क्यू सैनिकों को ईरान वापस न भेजने की मांग, बढ़ेगा तनाव

Updated on 07-03-2026 12:25 PM
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह इस सप्ताह डूबे ईरानी वॉरशिप IRIS-Dena के बचाए गए लोगों को वापस ईरान न भेजे। इसके साथ ही श्रीलंका के पोर्ट पर शरण पाए दूसरे ईरानी शिप के क्रू को भी वापस न भेजे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी विदेश विभाग के इंटरनल केबल के हवाले से यह जानकारी दी है। बीते बुधवार को एक अमेरिकी पनडुब्बी ने टारपीडो से हमला करके ईरानी वॉरशिप डेना को डुबो दिया था।

अमेरिकी हमले में ईरानी वॉरशिप पर सवार 80 से ज्यादा नाविक मारे गए थे। श्रीलंका की सेना ने रेस्क्यू चलाकर 30 से ज्यादा ईरानी नौसैनिकों को बचा लिया था। हमला श्रीलंका के दक्षिणी शहर गाले से 19 नॉटिकल मील की दूरी पर किया गया था। यह इलाका श्रीलंका की समुद्री सीमा (12 नॉटिकल मील) से बाहर आता है।

ईरान को दूसरे वॉरशिप को शेल्टर

इसके एक दिन बाद श्रीलंका ने बताया कि उसने ईरान के एक दूसरे नौसैनिक जहाज IRIS बूशहर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। यह जहाज श्रीलंका के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक में फंसा हुआ था और इसने श्रीलंका की सरकार से डॉक के लिए अनुरोध किया था। जहाज में 208 क्रू मेंबर्स थे, जो अब श्रीलंका की देखरेख में हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने ईरानी क्रू को अपने देश में रखने को मानवीय जिम्मेदारी बताया था।

अमेरिका ने श्रीलंका के सामने रखी मांग

अमेरिकी विदेश विभाग के इंटरनल केबल के अनुसार, कोलंबो में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी जेन हॉवेल ने श्रीलंका सरकार पर दबाव बनाया है कि बूशहर के क्रू और डेना पर बचाए गए 32 लोगों ईरान वापस नहीं भेजा जाना चाहिए। केबल में कहा गया, श्रीलंका के अधिकारियों को हिरासत में लोगों का ईरान द्वारा प्रोपेगैंडा के लिए इस्तेमाल करने की कोशिशों को कम से कम करना चाहिए।

बुधवार को श्रीलंका ने बताया था कि तेहरान ने कोलंबो से डेना जहाज पर मारे गए लोगों के शवों को वापस लेने के लिए मदद मांगी थी, हालांकि अभी इस बार में अभी फैसला नहीं लिया गया है। जहाज पर हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने श्रीलंका में अपने समकक्ष से फोन पर बात की थी।

भारत में रुका हुआ है एक ईरानी शिप

इस बीच पता चला है कि भारत ने एक ईरानी शिप भारत के क्षेत्र में सुरक्षित डॉक किया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, श्रीलंका के पास IRIS डेना पर हमले से कुछ दिन पहले ईरान ने एक जहाज की तत्काल डॉकिंग के लिए भारत से संपर्क किया था। यह अनुरोध 28 फरवरी को किया गया था, जिस दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला शुरू किया। तेहरान ने कहा था कि जहाज में तकनीकी दिक्कतें आ गई हैं और इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। यह जहाज इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के लिए उस इलाके में था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…