यौन शोषण से परेशान कॉलेज स्टूडेंट ने सुसाइड किया : आखिरी मैसेज में कहा- सॉरी पापा, मेरा चैप्टर अब खत्म

Updated on 31-03-2024 12:42 PM

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाली एक 17 साल की स्टूडेंट ने शुक्रवार को कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को आखिरी मैसेज में कहा कि वह यौन शोषण से परेशान है।

स्टूडेंट ने मैसेज में लिखा- सॉरी पापा, मेरा चैप्टर अब खत्म हो गया है। यौन शोषण को लेकर मैं कॉलेज या पुलिस में शिकायत नहीं कर सकती हूं, क्योंकि मेरा शोषण करने वालों के पास मेरी तस्वीरें हैं। अगर शिकायत की तो वो लोग तस्वीरें वायरल कर देंगे। इससे आपको दुख होगा।

दरअसल, विशाखापट्टनम में कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली स्टूडेंट के माता-पिता आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले में रहते हैं। उन्हें गुरुवार रात 10 बजे उनकी बेटी के लापता होने की सूचना कॉलेज से मिली। इसके बाद पिता ने अपनी बेटी को कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

रात 12 बजे के बाद छात्रा ने अपने पिता को तेलुगु में आखिरी मैसेज किया। इसमें उसने अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कही। मैसेज मिलते उसके पिता विशाखापट्टनम के लिए निकल गए। वे जब तक उसके हॉस्टल पहुंचे, तब तक वह बिल्डिंग से कूदकर जान दे चुकी थी।

पापा से कहा- अगर मैं जिंदा रही तो आपको ज्यादा बुरा लगेगा
छात्रा ने मैसेज में लिखा- आप टेंशन मत लो, मेरी बात सुनो, मैं आपको नहीं बता सकती कि मैं क्यों जा रही हूं और अगर बताऊंगी भी तो आप समझ नहीं पाओगे। आप लोग मेरे बारे में भूल जाओ। मुझे सच में बुरा लग रहा है। माँ और पापा, मैं आभारी हूं कि आपने मुझे जन्म दिया और मेरा पालन-पोषण किया, लेकिन मेरा चैप्टर अब खत्म हो रहा है।

मैं यह फैसला इसलिए ले रही हूं, क्योंकि अगर मैं अभी चली जाऊंगी तो आपको कुछ सालों तक बुरा लगेगा, लेकिन बाद में आप मुझे और इस घटना को भूल जाएंगे। अगर मैं जिंदा रही और आपके आसपास रही तो आप मुझे देखेंगे और हर समय बुरा महसूस करेंगे। इसलिए मुझे यह कदम उठाना होगा।

छोटी बहन से कहा- मेरी तरह जीवन में कभी भटकना मत
छात्रा ने बड़ी बहन को उसके होने वाले बच्चे के लिए बधाई दी। साथ ही अपनी छोटी बहन को फ्यूचर पर ध्यान देने के लिए कहा। स्टूडेंट ने आखिरी मैसेज में लिखा- अपने भविष्य पर ध्यान देना और जो भी सब्जेक्ट पसंद हो वो पढ़ना। मेरी तरह दूसरों से प्रभावित होकर अपनी दिशा से मत भटकना। खुश रहना और अच्छा जीवन जीना।

पिता बोले- मैंने अपनी बेटी को बहुत प्यार से पाला
छात्रा का सुसाइड करने के बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत की। उन्होंने कहा- मैं जानना चाहता हूं कि मेरी बेटी ने यह कदम क्यों उठाया। मैंने उसे बहुत प्यार से पाला है। उसने 10वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे मार्क्स हासिल किए थे। हमें लगा कि इस कॉलेज में उसे अच्छी शिक्षा मिलेगी।

कॉलेज प्रशासन ने कहा- यौन शोषण का सवाल ही नहीं उठता
कॉलेज की डीन बोलीं- हॉस्टल में यौन उत्पीड़न का सवाल ही नहीं उठता। गर्ल्स हॉस्टल में बॉयस नहीं आ सकते। हम सभी छात्रों पर नजर रखते हैं। हॉस्टल में महिला वार्डन भी हैं, जो इस बात का ध्यान रखती हैं। उधर, पुलिस अधिकारी ने कहा- मृत छात्रा के पिता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। कॉलेज के सदस्यों और अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…