जनगणना के लिए फिल्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण संपन्न

Updated on 27-03-2026 11:58 AM

जशपुरनगर। जनगणना की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में भी प्रारंभ हो चुकी है प्रत्येक जिले से 2 मास्टर ट्रेनर रायपुर जिले में उपस्थित होकर प्रशासनिक अकादमी में 9 मार्च से 12 मार्च तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात विभिन्न जिलों में फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है इसी तारतम्य में जशपुर जिले में भी फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण दिनांक 23 मार्च से 25 मार्च तक जशपुर के कलेक्टरेट के मंत्रणा कक्ष मे ज़िला जनगणना अधिकारी  प्रशांत कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर की उपस्थिति मे प्रारम्भ किया गया ।      

राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए मास्टर ट्रेनर डा. एम जेड यू सिद्दीकी प्राचार्य डाइट जशपुर एवं  डी आर राठिया सहायक अध्यापक एन ई एस महाविद्यालय के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के लिए जशपुर ज़िले की विभिन्न तहसीलों से तीन-तीन मास्टर ट्रेनर आकर प्रशिक्षण प्राप्त किया इस प्रशिक्षण में जनगणना का प्रारंभिक परिचय बताया गया,प्रारंभिक परिचय के पश्चात इसका फ्रेमवर्क किस प्रकार का होगा के बारे में फील्ड ट्रेनर को बताया गया पर्यवेक्षक की कार्य पद्धति एवं उनकी जिम्मेदारियां के बारे में बताने के पश्चात नजरी नक्शा किस प्रकार से बनाया जाएगा भवन नंबर एवं जनगणना मकान में किस प्रकार से नंबरिंग की जाएगी परिवार एवं संस्थागत परिवार बेघर परिवार की जनगणना के हिसाब से क्या परिभाषा है उन परिभाषाओं के बारे में बताया गया तत्पश्चात प्रगणक फील्ड में पहुंचकर किस प्रकार प्रश्न पूछेंगे एवं जानकारी को भरेंगे इसका प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

आजादी के पश्चात इस आठवीं जनगणना में जो की 16 वर्षों के पश्चात हो रही है इस मामले में विशिष्ट है कि यह जनगणना पूरी तरीके से डिजिटल होगी’

’साथ ही मोबाइल ऐप मे स्व जनगणना भी नागरिक कर सकेंगे मोबाइल ऐप के माध्यम से यह इस जनगणना की प्रमुख विशेषता होगी एवं पूरी जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से जिसे एच एल ओ एप के नाम से जाना जाता है किया जावेगा ।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन मोबाइल के द्वारा डिजिटल जनगणना किस प्रकार से की जाएगी इसका मैदानी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया जिसमें गम्हरिया ग्राम पंचायत का निरीक्षण फील्ड ट्रेनर के द्वारा किया गया एवं वहां पर जनगणना भवन एवं जनगणना मकान की गणना एवं प्रश्न वहां के रह वासियों से किया गया फील्ड से वापस आने के पश्चात फील्ड ट्रेनों से प्रश्न आमंत्रित किया गया जिसका समाधान मास्टर ट्रेनर डॉक्टर सिद्दीकी प्राचार्य डाइट एवं डी आर राठिया सहायक प्राध्यापक एन ई एस महाविद्यालय के द्वारा किया गया

 कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सहायक कलेक्टर  अनिकेत अशोक जी एवं जिला जनगणना अधिकारी  प्रशांत कुशवाहा जी डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहे एवं सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर को ईमानदारी, निष्पक्षता एवं गोपनीयता के साथ जनगणना कार्य को संपादित करने का निर्देश दिया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…