युवा फेस्ट-2026 में दिखी प्रतिभा की चमक, विधायक अजय चंद्राकर ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

Updated on 26-04-2026 02:41 PM

धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुरूद विधायक  अजय चंद्राकर ने शिरकत की और विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। श्री चंद्राकर ने स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी कार्यशालाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए इतिहास, आर्ट, छत्तीसगढ़ी पहनावा एवं पारंपरिक श्रृंगार से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू  सहित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए, प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित  थे।

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने विधायक को प्रथम दिवस की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी तथा दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष युवा फेस्ट में लगभग 30 विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं एवं प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए आकर्षक पोस्टर, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप धमतरी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।

  कलेक्टर ने यह भी बताया कि पहले दिन छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय परिसर रंग-बिरंगी गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और युवा ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में एआई वर्कशॉप, वीडियो एडिटिंग वर्कशॉप, कैनवा वर्कशॉप तथा लोक कलाकार आरू साहू की प्रस्तुति विशेष रूप से सराही गई। इसके अलावा खुले मंच की व्यवस्था ने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान किया।

  इस अवसर पर विधायक  अजय चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा फेस्ट जैसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आज का युवा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नवाचार, तकनीक और रचनात्मकता के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। ऐसे आयोजन उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने कौशल को निरंतर निखारते रहें और राज्य तथा देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की ।

  कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की गई। युवा फेस्ट-2026 ने जिले में प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ सकारात्मक और प्रेरणादायी माहौल का निर्माण किया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…