'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज, कपिल शर्मा बोले- तीनों धर्मों से एक-एक बीवी मिल गई, वो नहीं मिली

Updated on 26-11-2025 02:22 PM
टेलिविजन और ओटीटी पर सबको हंसाने और गुदगुदाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी अगली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर हाजिर हो चुके हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें एक बार फिर उनका वही अंदाज है कि ...किस किसको प्यार करूं? बता दें कि ये फिल्म कपिल की पिछली हिट फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ का सीक्वल है। ट्रेलर मजेदार और कॉमेडी से भरपूर।

कपिल की पहली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' लोगों को पसंद आई थी। उस फिल्म में कपिल के काम की तारीफ हुई थी और एक बार फिर वो कुछ वैसा ही धमाल मचाने दिख रहे हैं। कपिल शर्मा के साथ मनजोत सिंह का किरदार काफी जंच रहा है। इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ कपिल की शादी को लेकर कन्फयूजन की भरमार है।

'तीनों धर्मों से एक-एक बीवी मिल गई फादर'

इस ट्रेलर की शुरुआत में कपिल कहते दिख रहे हैं, 'एक लड़की से प्यार करता हूं, उसके लिए हिंदू से मुसलमान बना और मुसलमान से क्रिश्चियन बना लेकिन फिर भी वो मुझे नहीं मिली। बल्कि तीनों धर्मों से एक-एक बीवी मिल गई फादर।' यानी साफ है कि कपिल की जिंदगी में वो तूफान आ चुका है जिससे अब पीछा छुड़ाना उनके लिए बेहद मुश्किल है।

तीन बीवियों को एक-दूसरे की नजरों से बचाकर

मजेदार ये देखना होगा कि अब वो अपनी इन तीन बीवियों को वो किस तरह अपनी लाइफ में एडजस्ट करते हैं। उनके साथ जिंदगी बार-बार मजाक करती दिख रही। शादी किसी और से करने जाते हैं लेकिन किसी और से हो जाती है। फाइनली तीन बीवियों को एक बार फिर से एक-दूसरे की नजरों से बचाकर और दुनिया वालों से छिपाकर वो अपनी जिंदगी सुकून से बिताने की तूफानी कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर में त्रिधा चौधरी के साथ कुछ क्लोज सीन भी चर्चा में हैं।

12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म

ये फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अनुकल्प गोस्वामी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ को रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से प्रड्यूस किया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…