पाकिस्‍तान के साथ व्‍यापार और ट्रांजिट बंद... अफगान तालिबान का बड़ा ऐलान, हमले की धमकियां दे रहे इस्लामाबाद को करारा जवाब

Updated on 12-11-2025 04:30 PM
काबुल: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के साथ व्यापार और पारगमन (ट्रांजिट) रोकने का ऐलान किया है। उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ एक बैठक के दौरान तालिबान के आर्थिक मामलों के डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अफगान व्यापारियों को तुरंत पाकिस्तान के वैकल्पिक व्यापार मार्गों की तलाश करनी चाहिए। तालिबान ने यह सख्त फैसला पाकिस्तान की ओर से दी जा रही हमले की धमकियों के बीच लिया गया है।

बरादर ने बैठकर में कहा कि नोटिस के बावजूद अगर कोई व्यापारी पाकिस्तान के रास्ते माल का आयात या निर्यात करना जारी रखता है तो उसे समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कोई मुश्किल आने पर ऐसे व्यापारी की अफगानिस्तान की सरकार मदद नहीं करेगी। ऐसे में हम व्यापारियों को सलाह देते हैं कि वह पाकिस्तान से अपना व्यापार रोक दें।

पाकिस्तान अपना रवैया सुधारे

अब्दुल गनी बरादर ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने बार-बार हमारे साथ व्यापार मार्गों को बंद किया है, जिसके बाद हमने ये फैसला लिया है। पाकिस्तान अगर इस बार अफगानिस्तान से व्यापार मार्ग खोलना चाहता है तो फिर उसे इस बात की पुख्ता गारंटी देनी होगी कि वह किसी भी हालत में उन्हें फिर बंद नहीं करेगा। ऐसी गारंटी नहीं मिलती तो व्यापार बंद रखा जाएगा।
मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने अपने बयान में कहा है, 'देश की गरिमा, व्यापार, उद्योग और अफगानों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमने व्यापारियों को सूचित किया है कि पाकिस्तान ने बार-बार हमारे व्यापार के रास्ते रोके हैं। इस्लामाबाद ने गैर-राजनीतिक मुद्दों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। ऐसे में हमने कुछ अहम फैसले लिए हैं।'

दूसरे देशों से बढ़ाएं व्यापार

मुल्ला गनी ने कहा है कि सभी व्यापारी पाकिस्तान के साथ व्यापार कम करते हुए माल के पारगमन (ट्रांजिट) के लिए दूसरे रास्ते तलाशें। साथ ही वर्तमान में पाकिस्तान से आयात हो रहे सामानों के लिए दूसरे देशों के बाजारों की ओर जाएं, जो सौभाग्य से अब बड़ी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में पाकिस्तान को छोड़ दें।

मुल्ला गनी ने खासतौर से दवाइयों पर जोर देते हुए कहा कि दवाएं पूरी तरह से दूसरे देशों से आयात की जानी चाहिए। दवा व्यापारियों को पाकिस्तान से अपना हिसाब-किताब पूरी तरह निपटा लेना चाहिए। तीन महीने बाद तालिबान का वित्त मंत्रालय पाकिस्तान से दवाओं के आयात की अनुमति बिल्कुल नहीं देगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…