'हीरे' को कूड़े में फेंका, 'कोयले' को मुंह लगाया... मुंबई इंडियंस ने खुद लिखी अपनी बर्बादी की कहानी

Updated on 15-04-2024 01:01 PM
मुंबई: प्यार छिड़कने वालों ने घरवालों से लड़कर लव मैरिज की और पहले दिन से ही लवर बेवफा निकल गया। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, किसके पास जाएं, जख्मों पर कौन मरहम लगाए... कुछ ऐसा ही हाल है आजकल मुंबई इंडियंस का। 5 बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को अचानक हटाकर फैंस, टीम, क्रिकेट विशेषज्ञों से निराशा झेल रहे मुंबई इंडियंस के लिए शायद यह कहना ज्यादा सही होगा कि उसने हीरे की इज्जत नहीं की और गलती से कोयले (रोहित की कप्तानी की तुलना में) को मुंह लगा लिया। मुंह मांगी कीमत पर टीम में आए हार्दिक पंड्या ने ऐसी कालिख पोती है कि मुंबई इंडियंस मुंह तक दिखाने लायक नहीं बची है।

आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने बिना जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के 2023 में बेहतरीन वापसी की। बेहद कमजोर गेंदबाजी लाइनअप के साथ प्लेऑफ तक पहुंची। इसके बाद भी आईपीएल 2024 की नीलामी से ठीक पहले फ्रेंचाइजी एक के बाद एक अजीबोगरीब फैसले लेती है। पहले हार्दिक पंड्या गुजरात से ट्रांसफर होकर मुंबई आए। इसके लिए पिछले सीजन शतक ठोकने वाले कैमरून ग्रीन को ट्रेड करना पड़ा। फिर 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कमान दे दी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…