तीन विकेटकीपर, विराट-रिंकू का नाम नहीं... टी20 वर्ल्ड कप के लिए संजय मांजरेकर ने चुनी अजीबोगरीब टीम

Updated on 26-04-2024 02:08 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप होना है। इस टूर्नामेंट के लिए इसी महीने भारतीय टीम का ऐलान होना वाला है। उससे पहले क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुन रहे हैं। इसी क्रम में कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने अपनी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम चुनी है। इस टीम में उन्होंने ना तो विराट कोहली को जगह दी है और ना ही हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह को। उनकी टीम में शिवम दुबे, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल जैसे नाम भी नहीं हैं।

7 गेंदबाजों को मांजरेकर ने चुना

संजय मांजरेकर की 15 सदस्यीय टीम मे 7 प्रमुख गेंदबाज हैं। इसमें 5 पेसर और दो स्पिनर हैं। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा आवेश खान, हर्षित राणा और मयंक यादव का नाम शामिल है। मयंक और हर्षित ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। स्पिनर गेंदबाजों में उन्होंने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को शामिल किया है। इन दोनों ने अभी तक भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं खेला है।

तीन विकेटकीपर और दो ऑलराउंडर

संजय मांगरेकर ने यहीं चौंकाना नहीं छोड़ा। उन्होंने अपनी टीम में दो ऑलराउंडर को शामिल किया है। इसमें रविंद्र जडेजा के अलावा क्रुणाल पंड्या का नाम है। बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल ने भारत के लिए आखिरी मैच 2021 में खेला था। उन्होंने अपनी टीम में तीन विकेटकीपर को रखा है, जिसमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन के अलावा केएल राहुल का नाम शामिल है। राहुल ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद इस फॉर्मेट में भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है।


टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए संजय मांजरेकर की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या, आवेश खान, हर्षित राणा, मयंक यादव।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…