तीन छक्के-दो चौके, आखिरी ओवर में कुल 20 रन, धोनी ने तो नॉर्ट्जे को धोकर रख दिया

Updated on 01-04-2024 01:26 PM
विशाखापट्टनम: होमग्राउंड दिल्ली का था, लेकिन ग्राउंड पीले सैलाब से ढका था। येलो जर्सी पहने लोग चेहरों पर पीला रंग पोतकर आए थे। दिल्ली कैपिटल्स के गढ़ में धोनी की धूम थी। विशाखापट्टनम का डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम अपने हीरो धोनी को लगभग एक साल बाद बैटिंग पर उतरते देख पागल हो चुका था। माही ने भी निराश नहीं किया। 231 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। आखिरी ओवर फेंकने आए दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक साउथ अफ्रीकी पेसर एनरिक नॉर्ट्जे के दो चौके और दो छक्के के साथ 20 रन कूट दिए। लग ही नहीं रहा था कि यह खिलाड़ी साल में सिर्फ एक बार आईपीएल के दौरान बल्ला थामता है। लंबे बालों वाली वही पुरानी स्टाइल विंटेज माही की याद दिला रही थी।

16 गेंदों पर नाबाद 37 रन
आखिरी चार ओवर्स में मैदान का माहौल पूरी तरह बदल चुका था। जब धोनी मैदान पर उतरे तो चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत के लिए 23 गेंदों में 72 रन की जरूरत थी। अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर खड़े 42 साल के माही ने मुकेश कुमार के खिलाफ चौके से शुरुआत की। संन्यास ले चुका कोई खिलाड़ी एक साल बाद मैदान पर उतरे और पहली ही गेंद पर ऐसा कनेक्शन दिखाए तो हैरानी होती है, लेकिन माही तो हैरान करने के लिए ही पहचाने जाते हैं।

धोनीमय दिल्ली का होमग्राउंड
जो लोग मैदान पर धोनी को बल्लेबाजी करते देखने आए थे, वो सभी हतप्रभ थे। दिल्ली कैपिटल्स यह मानकर चल रही थी कि वो घरेलू मैच खेल रहे हैं, लेकिन मैदान का नजारा तो धोनीमय था। टीवी पर एक फैन पोस्टर थामे दिखा, जिसमें लिखा था 'धोनी, मैं आपको देखने के लिए यूके से आया हूं।' चेन्नई के लिए मैच तो काफी पहले ही खत्म हो चुका था।

आखिरी ओवर में बेदम कुटाई

सीएसके को आखिरी ओवर में 41 रन चाहिए थे और धोनी ने एनरिक नॉर्टजे की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के जरिए चौका जड़ दिया। नॉर्टजे अपनी लाइन और लेंथ सही करने में विफल रहे क्योंकि सीएसके के दिग्गज ने उन्हें सबक सीखाना जारी रखा। दूसरी गेंद, फुलटॉस, मिडविकेट पर एक हाथ से छक्के के लिए गई। प्रोटियाज तेज गेंदबाज के लिए चीजें लगातार खराब होती गईं क्योंकि उन्होंने चौथी गेंद पर एक और फुल टॉस फेंकी और इस पर भी बाउंड्री आई। धोनी ने फुलटॉस आई आखिरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्के के साथ अपनी पारी खत्म की।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…