विजडन टॉप-5 क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में तीन ऑस्ट्रेलियाई:कमिंस लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड, हेड ने विजडन ट्रॉफी जीती

Updated on 17-04-2024 12:54 PM

विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक 2024 ने साल के टॉप-5 क्रिकेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। टॉप-5 क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में मिचेल स्टार्क, उस्मान ख्वाजा, एशले गार्डनर, ​हैरी ब्रूक और मार्क वुड शामिल हैं।

विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड क्रिकेट का सबसे पुराना इंडिविजुअल अवॉर्ड है। विजडन 1889 से हर साल यह लिस्ट जारी कर रहा है। सिलेक्शन पिछले इंग्लिश सीजन में परफॉर्मेंस के आधार पर होता है। कोई भी खिलाड़ी एक से ज्यादा बार यह अवॉर्ड नहीं जीत सकता है। ​​​​​​​विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ ने मंगलवार को पांचों नामों की घोषणा की।

कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया तीन बड़े टूर्नामेंट जीता
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और नैट साइवर-ब्रंट को 'विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड' से सम्मानित किया गया है। विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड अवॉर्ड दुनिया के कुछ सबसे अनुभवी लेखकों और कमेंटेटर्स के परामर्श से विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक के एडिटर द्वारा दिया जाता है। सिलेक्शन पिछले कैलेंडर ईयर में दुनिया भर में कहीं भी खिलाड़ी के परफॉर्मेंस पर आधार पर होता है। खिलाड़ी एक से ज्यादा बार अवॉर्ड जीत सकते हैं।

कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया जून में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। दोनों का फाइनल भारत के खिलाफ खिलाफ खेला गया था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में पिछले साल इंग्लैंड में 2-2 से एशेज सीरीज भी ड्रॉ हुई थी।

ट्रैविस हेड ने विजडन ट्रॉफी जीती
ट्रैविस हेड ने विजडन ट्रॉफी जीती है, जो पिछले कैलेंडर ईयर के दौरान टेस्ट क्रिकेट (मेंस या विमेंस) में सबसे अच्छे इंडिविजुअल परफॉरमेंस के लिए दी जाती है। हेड को यह अवॉर्ड भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेली गई 163 रन की पारी के लिए दिया गया है।

हेली मैथ्यूज को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। इसे पिछले कैलेंडर ईयर के परफॉर्मेंस के लिए किसी भी मेंस या विमेंस प्लेयर को दिया जाता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…