ये कुछ ज्यादा हो गया... देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक को SEBI की चेतावनी, जानिए क्या है मामला

Updated on 07-06-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने आईसीआईसी बैंक (ICICI Bank) को चेतावनी दी है। यह चेतावनी बैंक को अपनी ब्रोकिंग यूनिट ICICI सिक्योरिटीज के शेयरों की डिलिस्टिंग मामले में जारी की गई है। सेबी ने कहा है कि डीलिस्टिंग को लेकर आईसीआईसीआई बैंक का आउटरीच प्रोग्राम सही नहीं था। निवेशकों की शिकायतों की जांच के आधार पर यह पाया गया कि आईसीआईसीआई बैंक के कुछ अधिकारी बार-बार फोन करके शेयरधारकों से वोटिंग के स्क्रीनशॉट आदि मांग रहे थे। शेयरधारकों का आरोप है कि उन्हें डीलिस्टिंग योजना के पक्ष में मतदान करने के लिए कई कॉल और मैसेज मिले। सेबी ने आईसीआईसीआई बैंक ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही नियामक ने बैंक से बोर्ड को एक्शन टेकन रिपोर्ट देने और बोर्ड में हुई चर्चाओं के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है।

सेबी ने आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ संदीप बख्शी को 6 जून के भेजे एक पत्र में यह चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी I-Sec के इक्विटी शेयरों की डीलिस्टिंग से संबंधित बैंक के आउटरीच कार्यक्रम की जांच के बाद जारी की गई है। इसमें आईसीआईसीआई बैंक से अपने अनुपालन मानकों को बढ़ाने और भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने की मांग की गई है। सेबी का पत्र ट्रेडिंग आवर्स के बाद स्टॉक एक्सचेंजों के साथ शेयर किया गया। गुरुवार को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर मामूली बढ़त के साथ 1,110 रुपये पर बंद हुए थे। आई-सेक शेयरधारकों की कई शिकायतों के बाद जांच शुरू की गई। इन शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों ने शेयरधारकों को डीलिस्टिंग योजना के पक्ष में वोट करने के लिए कई कॉल और संदेश भेजे थे।

डीलिस्टिंग की योजना

छ शेयरधारकों से उनके वोट के स्क्रीनशॉट भी मांगे गए थे। सेबी ने जांच में पाया कि आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारी वास्तव में केवल आउटरीच कार्यक्रम से आगे बढ़ गए थे। आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य शेयरधारकों की भागीदारी को अधिकतम करना था लेकिन बैंक के अधिकारी अपनी हद से आगे निकल गए थे। इसमें शेयरधारकों से बार-बार कॉल और वोटिंग स्क्रीनशॉट के लिए अनुरोध करना शामिल था। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों को शेयरधारकों को यह सूचित करते हुए रिकॉर्ड किया गया कि डीलिस्टिंग योजना का विकल्प चुनना फायदेमंद होगा। यह हितों के टकराव का भी मामला था क्योंकि आईसीआईसीआई बैंक के पास आई-सेक में 74% से अधिक शेयरहोल्डिंग है।

मार्च 2024 तक, आईसीआईसीआई बैंक के पास I-Sec में 74.7% हिस्सेदारी थी जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 25.3% स्वामित्व था। खुदरा निवेशकों के एक वर्ग के प्रतिरोध के बावजूद, प्रस्ताव को संस्थागत शेयरधारकों से महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। 72% पब्लिक शेयरहोल्डर्स ने प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया और यह आवश्यक दो-तिहाई बहुमत से अधिक हो गया। आई-सेक का आईपीओ 2018 में आया था। निजी सेक्टर के बड़े बैंकों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी ब्रोकिंग यूनिट आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को डीलिस्ट करने और बैंक में इसका मर्जर करने की योजना बनाई है। बैंक की योजना के मुताबिक आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयरहोल्डर्स को हर 100 शेयरों पर बैंक को 67 शेयर मिलेंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…