मुंह के बल गिरा ये एनर्जी शेयर, बाजार खुलते ही लगा लोअर सर्किट, बेचने की मची है होड़

Updated on 05-06-2024 02:01 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कल रेकॉर्ड गिरावट देखने को मिली थी। बाजार में गिरावट के बीच कई शेयरों में कमजोरी देखी जा रही है। इस बीच एक एनर्जी शेयर में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। यह शेयर सुजलॉन एनर्जी का है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में कल लोअर सर्किट देखने को मिला था। आज भी बाजार खुलते ही सुजलॉन एनर्जी के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। शेयर 5 फीसदी लुढ़कर आज भी लोअर सर्किट पर पहुंच गया है। पिछले दिनों सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी आई थी। शेयर बाजार में तेजी के बीच सुजलॉन के शेयर बढ़ने से निवेशकों को काफी फायदा हुआ था। अब शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर में लगातार दो दिन से गिरावट देखी जा रही है।

लाल निशान पर पहुंचा स्टॉक

सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज 5 फीसदी की गिरावट के साथ 45.15 के स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिनों की बात करें तो शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक महीने में सुजलॉन का शेयर 13 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। वहीं बीते 6 महीने की बात करें तो शेयर में 46.50 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। अब शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर में निवेशकों की बिकवाली देखी जा रही है। बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति को देखते हुए निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। निवेशकों की बिकवाली के चलते शेयर में कमजोरी आई है। शेयर लगातार गिर रहा है।

बिना जानकारी न करें निवेश

शेयर बाजार में आप किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। शेयर बाजार में आप बिना जानकारी के निवेश न करें।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…