कभी बेहद गरीब हुआ करते थे ये देश, आज अमीरों की लिस्ट में आता है नाम, इस तरह बदली तस्वीर

Updated on 08-06-2024 05:31 PM
नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। देश में अमीरों की संख्या भी काफी इजाफा हुआ है। लेकिन भारत में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या के बीच गरीबी में भी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे हैं जो एक समय पर काफी गरीब हुआ करते थे। लोगों को रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इन देशों में रहने वाले लोग काफी गरीब हुआ करते थे। लेकिन आज ये देश पूरी तरह से बदल चुके हैं। इन देशों की अर्थव्यवस्था विकसित हो चुकी है। यहां रहने वाले लोग काफी अमीर हैं। एक समय पर गरीबी का सामना करने वाले ये देश आज अमीर देशों की लिस्ट में अपना नाम बना चुके हैं। इन देशों में रहने वाले लोगों को एक से बढ़कर एक सुविधाएं मिल रही हैं। आज हम आपको ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी तस्वीर बदल कर रख दी है। आईए आपको बताते हैं ऐसे देशों के बारे में।

गरीब से अमीर हुए ये देश

स्विटजरलैंड और सिंगापुर सहित कई ऐसे देश हैं जो गरीब से अमीर हो गए हैं। आज इनकी गिनती अमीर देशों की लिस्ट में होती है। ऐसा ही एक देश लफ्जमबर्ग है। 19 वीं सदी में लफ्जमबर्ग काफी गरीब देश हुआ करता था। आज यह प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा जीडीपी वाला देश होने का दावा करता है। इस देश की करीब 80 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर थी। लेकिन आज ये बैंकिंग, स्टील और हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर में अव्वल है। स्विटरजलैंड भी करीब डेढ़ सौ साल पहले काफी गरीब देश हुआ करता था। लेकिन 19वीं सदी में अपनी आर्थिक नीतियों में बदलाव करते औद्योगीकरण, बैंकिंग और पर्यटन के क्षेत्रों को बढ़ावा देकर ये एक अमीर देश बन चुका है।

ऐसे अमीर बने ये देश

नॉर्वे भी कभी गरीब देश हुआ करता था7 आज यह प्रति व्यक्ति उच्च जीडीपी और पर्याप्त तेल के साथ दुनिया के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में शुमार है। महामंदी और द्वितीय विश्व युद्ध के बुरे दौर के बावजूद नॉर्वे ने अमेरिकी फंडिंग की मदद से तेजी से सुधार किया है। साल 1969 में तेल भंडार की खोज ने खास आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया, जिसने राज्य की स्थापना को बढ़ावा दिया। सिंगापुर भी आज काफी अमीर है। साल 1965 में स्वतंत्रता मिलने के बाद सिंगापुर को गरीबी और बेरोजगारी का सामना करना पड़ा था। लेकिन सिंगापुर ने विदेशी निवेश को आकर्षित करके शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। आज सिंगापुर की गिनती अमीर देशों में होती है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…