अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूर की लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Updated on 18-09-2024 03:23 PM

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले के हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के मजदूरों के विश्राम गृह के पास मंगलवार को एक मजदूर की लटकी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मृतक की लाश को रस्सी काटकर नीचे उतार दिया गया था, जिससे मजदूरों में आक्रोश फैल गया है। घटना के बाद मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

मौके पर पहुंची सुहेला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नाम न छापने की शर्त पर मजदूरों ने बताया कि कंपनी अक्सर इस तरह की घटनाओं को दबाने की कोशिश करती है और मजदूरों पर दबाव बनाती है। इसके अलावा, नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जाती है, जिससे मजदूर भय के माहौल में काम करने को मजबूर रहते हैं।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी भाटापारा एश्वर्य चंद्राकर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया है, लेकिन मजदूरों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है।


जांच जारी है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…