स्वर्ण भंडार बढ़ा
भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में ब्रिटेन में रखा अपना 100 टन सोना घरेलू तिजोरियों में पहुंचाया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 1991 के बाद से यह सोने का सबसे बड़ा स्थानांतरण है। 1991 में विदेशी मुद्रा संकट से निपटने के लिए सोने का बड़ा हिस्सी गिरवी रखा गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में देश के कुल स्वर्ण भंडार में 27.46 टन की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 822 टन हो गया। 100 टन सोना भारत में वापस आने से स्थानीय स्तर पर संग्रहीत सोने की कुल मात्रा बढ़कर 408 टन से अधिक हो गई है।आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 में जारी किए गए नोटों के बदले स्थानीय स्तर पर 308 टन से अधिक सोना रखा गया है। इसके अलावा 100.28 टन सोना स्थानीय स्तर पर बैंकिंग विभाग की संपत्ति के रूप में रखा गया है। कुल स्वर्ण भंडार में से 413.79 टन सोना विदेश में रखा गया है।
