पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट बेड़े को अपग्रेड करेगा अमेरिका, ट्रंप प्रशासन का 686 मिलियन डॉलर का पैकेज तैयार, भारत को दे रहे धोखा?

Updated on 11-12-2025 01:50 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान के बेड़े को अपग्रेड करने जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने इसके लिए प्रस्तावित 686 मिलियन डॉलर (लगभग 6174 करोड़ भारतीय रुपये) के अपग्रेड पैकेज के बारे में अमेरिकी कांग्रेस को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है। औपचारिक रूप से सूचित करने के बाद इसकी 30 दिनों की समीक्षा अवधि शुरू हो गई है, जहां अमेरिकी सांसद इसकी जांच करेंगे। अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने समिति के नेताओं को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

पत्र में कहा गया है कि अमेरिका वायु सेना पाकिस्तान को रक्षा सामग्री और सेवाओं के लिए एक ऑफर और स्वीकृति पत्र जारी करना चाहती है, जिसकी अनुमानित लागत 686 मिलियन डॉलर है। इस नोटिफिकेशन को हाउस स्पीकर माइक जॉनसन, सीनेट फॉरेन रिलेशंस कमेटी के चेयरमैन जेम्स रिश और हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रायन मास्ट को भेजे गए। इसे संभावित ट्रांसफर की दिशा में पहला औपचारिक कदम है।

अपग्रेड में क्या है शामिल?

DSCA के नोटिस के अनुसार, इस पैकेज में 37 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बड़े रक्षा उपकरण (MDE) और 649 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और लॉजिस्टिकल सपोर्ट शामिल हैं। मेजर डिफेंस इक्विपमेंट (MDE) में 92 लिंक-16 टैक्टिकल डेटा लिंक सिस्टम शामिल है, जो अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं में इस्तेमाल होने वाला जैम-रेसिस्टेंट युद्धक्षेत्र कम्युनिकेशन नेटवर्क है। इसके अलावा 6 Mk-82 इनर्ट 500-पाउंड बम बॉडी जो बिना गाइड वाले ट्रेनिंग हथियर हैं और सिर्फ इंटीग्रेशन और रिलीज टेस्टिंग के लिए हैं।नोटिस में कहा गया है कि ये अपग्रेड पाकिस्तान के ब्लॉक-52 और मिड-लाइफ (MLU) F-16 को मॉडर्न बनाएंगे, सुरक्षा बढ़ाएंगे और 2040 तक बेड़े को ऑपरेशनल रखेंगे। इसके अनुसार, 'यह प्रस्तावित बिक्री पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी प्रयासों में अमेरिका और सहयोगी सेनाओं के साथ इंटरऑपरेबिलिटी बनाए रखने की अनुमति देकर अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्येश्यों का समर्थन करेगी। इसमें यह भी कहा गया है कि मरम्मत से उड़ान सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…