भारत पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ घटाएगा अमेरिका, रूसी तेल में कमी के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, हिंदुस्‍तान की जमकर तारीफ की

Updated on 11-11-2025 01:40 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार भारत पर लादे गये 50 प्रतिशत के भारी भरकम टैरिफ को कम करने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने मंगलवार को कहा है कि अमेरिका अब भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) को घटाने जा रहा है। वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि "भारत पर फिलहाल बहुत ऊंचे टैरिफ इसलिए लगाए गए थे क्योंकि वह रूस से तेल खरीद रहा था। लेकिन अब उन्होंने रूस से तेल की खरीद काफी हद तक कम कर दी है, इसलिए हम टैरिफ नीचे लाने जा रहे हैं।"

इससे आगे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है और अमेरिका के लिए इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक “महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार” है। इसके अलावा ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, "हमारे बीच शानदार संबंध हैं और हम भारत के साथ एक अच्छा, न्यायसंगत व्यापार समझौता करने के करीब हैं।" यानि, भारत से संबंध को काफी ज्यादा खराब करने के बाद अब आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप को इंडो-पैसिफिक में भारत का महत्व समझ में आ रहा है
बाइडेन को नहीं है भारत की जानकारी- ट्रंप
इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन पर भी हमला बोला, जो उनसे पहले राष्ट्रपति थे। उन्होंने कहा, "जो बाइडेन को भारत के बारे में कुछ पता ही नहीं था। उन्हें भारत की रणनीतिक अहमियत का अंदाज़ा नहीं था।" ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार भारत के साथ ऐसे संबंध बना रही है जो पहले कभी नहीं रहे। उन्होंने आगे कहा कि "हम भारत के साथ एक नया और अलग तरह का समझौता कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें मुझसे बहुत प्यार नहीं है, लेकिन जल्द ही वे हमें फिर पसंद करेंगे, क्योंकि हम एक निष्पक्ष सौदा करने जा रहे हैं।" राष्ट्रपति ने अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं की निगरानी कर रहे हैं और "हर किसी के लिए अच्छा" समझौता जल्द होने वाला है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…