पाकिस्तानी नागरिक हैं ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों का नरसंहार करने वाले दोनों आतंकी, बाप-बेटे ने मचाया कत्लेआम, लश्कर पर शक

Updated on 15-12-2025 01:28 PM
सिडनी: सिडनी के बोंडी बीच पर यहूदी पर्व हनुक्का के दौरान हुए आतंकी हमले ने ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। ये आतंकी हमला भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से मेल खाता है। घटना के बाद जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें दोनों आतंकियों को बेरहमी से बंदूक चलाते देखा जा सकता है। उनके बंदूक चलाने के अंदाज से लगता है कि उन्होंने पिछले कई महीनों से बंदूक चलाने की ट्रेनिंग ली होगी और प्रैक्टिस किया होगा। रविवार शाम को हुए इस आतंकवादी हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है, जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं।न्यू साउथ वेल्स की पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस आतंकी हमले की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा है की इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले दोनों हमलावर बाप-बेटे हैं। पिता का नाम साजिद अकरम था, जो 50 साल का है। वो अब मारा जा चुका है। वहीं बेटे की उम्र 24 साल है और उसका नाम नवीद अकरम है। पुलिस कार्रवाई में साजिद अकरम मारा गया, जबकि नावीद अकरम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस हमले को ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में सबसे घातक आतंकी घटनाओं में से एक माना जा रहा है
पाकिस्तानी नागरिक हैं दोनों आतंकी
वहीं, सीबीसी न्यूज ने अमेरिकी खुफिया सूत्रों और ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के हवाले से दोनों आतंकियों को पाकिस्तानी नागरिक बताया है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों हमलावर पाकिस्तानी नागरिक थे और सिडनी में रह रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि गोलीबारी के बाद पास की एक सड़क पर एक कार से कई "इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस" यानि विस्फोटक बरामद किए गए, जिससे आशंका है कि हमले की साजिश इससे काफी ज्यादा तबाही फैलाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारने की थी। ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी ASIO ने पुष्टि की है कि हमलावरों में से एक, पहले से सुरक्षा एजेंसियों के नजर में संदिग्ध था, लेकिन उसे तत्काल खतरे के रूप में लिस्ट नहीं किया गया था। इस खुलासे के बाद सुरक्षा तंत्र की नाकामियों को लेकर सवाल तेज हो गए हैं।हालांकि इस हमले के बीच एक नाम ऐसा भी उभरा है जिसे दुनिया भर में बहादुरी के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। 43 साल के स्थानीय फल विक्रेता अहमद अल अहमद। जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर हमलावर के हाथ से बंदूक छीनकर उसे निहत्था कर दिया। वायरल वीडियो में देखा गया कि अहमद ने पीछे से एक बंदूकधारी पर झपट्टा मारा, उसका हथियार छीन लिया। अहमद को दो गोलियां लगीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…