पुलिस विभाग ने अपने ही सिपाही को किया गिरफ्तार, गौ तस्करों से मिलीभगत का आरोप
Updated on
16-09-2024 04:09 PM
दुर्ग । जिले के पाटन क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस विभाग के ही एक सिपाही की संलिप्तता सामने आई है। इस घटना में पाटन थाना के आरक्षक डिलेश्वर पठारे पर आरोप है कि उसने गौ तस्करों को पुलिस की रेड की सूचना पहले ही दे दी, जिसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना 10 सितंबर की है, जब पुलिस ने गौ तस्करी की सूचना पर एक फॉर्म हाउस में छापा मारा। लेकिन, पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही सिपाही डिलेश्वर पठारे ने तस्करों को रेड की जानकारी दे दी थी, जिससे वे वहां से भागने में सफल रहे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद सिपाही डिलेश्वर पठारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है। इस केस में मुख्य आरोपी संजय गिरी गोस्वामी बताया जा रहा है, जिसके फॉर्म हाउस से मवेशियों को ट्रक में भरकर कत्लखाने भेजने की तैयारी थी।
जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी संजय गिरी गोस्वामी और सिपाही डिलेश्वर पठारे के बीच गहरी सांठगांठ थी। सिपाही की भूमिका की पुष्टि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की एनालिसिस के बाद हुई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि पठारे ने ही तस्करों को रेड की सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी सिपाही को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, जबकि मुख्य सरगना संजय गिरी गोस्वामी अभी फरार है, और उसकी तलाश जारी है।
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…