11 साल पहले हुई थी गलती, आज भी है मलाल, दिनेश कार्तिक पीछे जाकर करना चाहते हैं ठीक

Updated on 08-04-2024 01:29 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर अपने क्रिकेट करियर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहते हैं। कार्तिक का जन्म चेन्नई में ही हुआ था। उन्होंने यह भी माना कि मुंबई इंडियंस उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद कर सकती थी। कार्तिक ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है।

2013 के बाद मुंबई से अलग हो गए थे कार्तिक

दिनेश कार्तिक आईपीएल 2013 में चैंपियन बनने वाली मुंबई इंडियंस से अलग हो गए थे। उन्होंने ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मेरे क्रिकेट करियर में बहुत ज्यादा मलाल नहीं है - एक तो यह होगा कि मैं 2013 में रिटेन नहीं होना चाहता था, मुंबई इंडियंस मुझे वाकई में बड़ा खिलाड़ी बनने में मदद कर सकती थी और दूसरा यह कि मैं सीएसके का हिस्सा नहीं बन सका, लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं क्योंकि उन्होंने हर बार मेरे लिए बोली लगाई।'

अपने खिलाड़ियों की मदद करती है मुंबई

दिनेश कार्तिक ने बताया कि मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों का पूरा मदद करती है। पूरे साल में कभी भी अगर खिलाड़ी प्रैक्टिस करना चाहता है तो फ्रेंचाइजी पूरी व्यवस्था करवाती है। कार्तिक के अनुसार एक प्रैक्टिस सेशन में 3 से 4 लाख रुपये की बॉल ही लग जाती है।


हर आईपीएल सीजन खेले हैं कार्तिक

दिनेश कार्तिक फिलहाल आरसीबी के लिए खेल रहे हैं, जहां उन्होंने पांच मैचों में 90 रन बनाए और खबरों के अनुसार यह आईपीएल में एक खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी सीजन है। कार्तिक ने अपनी आईपीएल यात्रा दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ शुरू की थी। वह उन सात खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, जिन्होंने 2008 से लेकर अभी तक आईपीएल के हर सीजन में हिस्सा लिया है। इस लिस्ट में कार्तिक के अलावा एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे का नाम शामिल है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…