रेप पीड़िता पर हमला करने वाले का पैर कटा:जयपुर में पुलिस से बचने के लिए रेलवे लाइन पर भाग रहा था, ट्रेन की चपेट में आया

Updated on 26-02-2024 12:26 PM

25 साल की रेप पीड़िता पर हमला करने वाले राजेंद्र यादव (33) को पुलिस ने मालवीय नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। 24 फरवरी की शाम को आरोपी ने युवती और उसके भाई पर जानलेवा हमला किया था। उसने कोटपूतली-बहरोड़ के प्रागपुरा थाने से 20 मीटर दूरी पर वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद भाग निकला था। सोमवार सुबह 7 बजे वह रेलवे लाइन ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका एक पैर कट गया। दूसरा पैर पर भी चोट लगी है। उसे लहूलुहान हालत में 7.30 बजे एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

डीजीपी राजस्थान यूआर साहू ने बताया- आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। जिस दौरान ये घटना हुई, उस दौरान पुलिस आरोपी के पीछे नहीं थी। जीआरपी ने ट्रेन से कटने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची 108 ने घायल राजेन्द्र यादव को एसएमएस अस्पताल में पहुंचाया। आरोपी ट्रेन के आगे कूदा या फिर वह चपेट में आया है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपी का अभी इलाज चल रहा है। उसके होश में आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।

कोटपूतली-बहरोड़ के पावटा का रहने वाला राजेंद्र यादव जेल भी काट चुका है। बाहर आने के बाद वह युवती से केस वापस लेने का दबाव डाल रहा था। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। बेखौफ दरिंदे ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 फरवरी की शाम पीड़िता व उसके भाई पर सरेराह हमला कर दिया था। भीड़ देखती रही, दरिंदा गंडासे से वार करते रहे। हमलावरों ने गोली भी मारी, जो पीड़िता की रीढ़ में जा धंसी। गंभीर हालत में वह एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती है।

2 माह जेल काट चुका आरोपी

युवती के चश्मदीद भाई ने बताया था- मेरी बहन ने 17 जून 2023 को प्रागपुरा (कोटपूतली-बहरोड़) थाने में राजेन्द्र यादव पुत्र जगदीश प्रसाद के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। उसे पुलिस का कोई खौफ नहीं था। दूसरे ही दिन राजेंद्र ने मेरी बहन से सरेआम अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। वह पुलिसकर्मियों और नेताओं के साथ अपने फोटो सोशल मीडिया पर डालता था। अपने रसूख के दम पर हम दोनों बहन-भाई काे प्राइवेट कंपनी में नौकरी से हटवा दिया।

बाद में पुलिस ने कार्रवाई की और राजेंद्र काे जेल भेजा। घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं हाेने के कारण हम भाई-बहन ने जैसे-तैसे दूसरी कंपनी में नौकरी शुरू की। 2 माह की जेल काटने के बाद अगस्त में राजेंद्र बाहर आया तो वापस मेरी बहन के पीछे पड़ गया। 22 नवंबर 2023 को दूसरे कस्बे में नौकरी पर जाते व शाम को घर लौटते समय बाइक से बहन का पीछा किया। धमकाया कि अभी तो सिर्फ दुष्कर्म किया है, केस वापस नहीं लेगी तो मार दूंगा। अगले दिन हमने प्रागपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी। हमने सुरक्षा भी मांगी, लेकिन पुलिस ने नहीं दी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…