इंडिया-EU ट्रेड डील ने अमेरिका को डराया, कनाडाई एक्सपर्ट का खुलासा- दिल्ली संग समझौते पर अचानक क्यों नरम पड़े ट्रंप

Updated on 03-02-2026 12:56 PM
वॉशिंगटन: भारत को लेकर काफी समय से सख्त दिख रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड डील की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है, जो अब तक 50 प्रतिशत था। एक्सपर्ट अमेरिकी सरकार के बदले रुख की एक अहम वजह भारत और यूरोपीय संघ की डील को मान रहे हैं। कनाडाई एक्सपर्ट जैक्स शोर का कहना है इस डील ने अमेरिका के ट्रंप प्रशासन में बेचैनी पैदा की।

ट्रेड एनालिस्ट जैक्स शोर ने एक इंटरव्यू में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर हुए सवाल के जवाब में कहा, 'मुझे लगता है कि अमेरिका को भारत-ईयू ट्रेड डील के बाद खुद के पीछे छूट जाने का डर एहसास हुआ हो। इसने अमेरिका को भारत के साथ जल्दी से जल्दी ट्रेड मुद्दे पर बात करने के लिए बढ़ने पर मजबूर किया होगा।'

दो अरब लोगों को नंजरअंदाज करना मुश्किल

जैक्स का कहना है कि भारत और ईयू की डील का दायरा बहुत बड़ा है। यह 2 अरब लोगों के लिए मार्केट बनाता है। इसमें भारत के डेढ़ अरब और यूरोप के 50 लाख लोग शामिल है। इतनी बड़ी संख्या को नजरअंदाज करना अमेरिका के लिए मुश्किल रहा होगा। हमने दिलचस्प तरीके से यह देखा है कि भारत-ईयू डील के तुरंत बाद ट्रंप ने इस डील का ऐलान किया है।दुनियाभर के विशेषज्ञ मान रहे हैं कि भारत-यूरोपीय संघ की डील ने अमेरिका पर दबाव के आखिरी पॉइंट की तरह काम किया। इस फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट से दिल्ली को फायदा हुआ और वॉशिंगटन को पीछे छूट जाने का डर सताया। यूरोप और भारत दोनों से टकराव करने से बचते हुए अमेरिका ने भारत के साथ बात बढ़ाई और डील का ऐलान किया।

भारत-ईयू की डील

डोनाल्ड ट्रंप के दिल्ली के साथ व्यापार समझौते के ऐलान के बाद भारत-ईयू की डील चर्चा में है। बीते हफ्ते भारत और यूरोपीय संघ में ट्रेड डील साइन हुई है। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपियन काउंसिल के एंटोनियो कोस्टा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझौते का ऐलान किया है। इसे मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है।

EU-इंडिया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद कई एक्सपर्ट ने ये दावा किया कि यह अमेरिका के बिना प्रभाव वाली दुनिया की उभरती तस्वीर है। यूरोप और भारत के साथ आने और चीन के साथ कनाडा जैसे देशों की बढ़ी नजदीकी ने अमेरिका को तुरंत इस ओर सोचने और जल्दी फैसले लेने के लिए मजबूर किया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…