इजरायली सेना ने सोमालीलैंड में कदम रखा तो तबाही मचा देंगे, हूतियों का ऐलान, दी खुली धमकी

Updated on 29-12-2025 12:37 PM
सना: यमन के बड़े हिस्से पर काबिज हूती विद्रोहियों ने इजरायल को सोमालीलैंड से दूर रहने की चेतावनी दी है। हूती नेता ने कहा है कि सोमालीलैंड में इजरायली मौजूदगी को मिलिट्री टारगेट मानते हुए हमले किए जाएंगे। हूतियों की ओर से यह धमकीभरा बयान इजरायल के सोमालीलैंड को देश के तौर पर मान्यता देने के फैसले के विरोध में आया है। सोमालिया से अलग हुए हिस्से सोमालीलैंड को मान्यता का अरब और अफ्रीका के ज्यादातर देशों ने विरोध किया है। हूतियों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इजरायल को हमले की धमकी दे डाली है।

हूती प्रमुख अब्दुलमलिक अल हूती ने अपने बयान में कहा है कि हम सोमालीलैंड में किसी भी इजरायली मौजूदगी को अपनी सशस्त्र सेनाओं के लिए एक सैन्य लक्ष्य मानते हैं। यह सोमालिया और यमन के खिलाफ आक्रामकता है और हम इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है। ऐसे में हम यहां इजरायली सेना को रोकेंगे।

इजरायल का फैसला खतरनाक

हूती प्रमुख ने कहा कि इजरायल का सोमालीलैंड को मान्यता देना एक खतरनाक फैसला है। यह यमन, सोमालिया और उसके अफ्रीकी पड़ोस के देशों के अलावा लाल सागर और लाल सागर के दोनों किनारों पर स्थित देशों को निशाना बनाने वाला एक शत्रुतापूर्ण रुख है। ऐसे में हम इसका पूरी ताकत से विरोध करेंगे।सोमालीलैंड साल 1991 में सोमालिया से अलग हुआ था। अदन की खाड़ी के पास रणनीतिक स्थान पर स्थित इस क्षेत्र की अपनी करेंसी, पासपोर्ट और सेना है। इसके बावजूद दुनिया ने उसे देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है। इजरायल पहला देश है, जिसने आधिकारिक तौर पर सोमालीलैंड को देश माना है।

हूती क्यों खफा

इजरायल के सोमालीलैंड पर फैसले का दुनिया के बड़े हिस्से ने विरोध किया है। हूतियों के ज्यादा आक्रामक होने की वजह उसका इजरायल के साथ तनाव है। बीते कुछ वर्षों में खासतौर से अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध शुरू होने के बाद इजरायल और हूती आमने-सामने हैं। इजरायल ने कई बार यमन में हूतियों पर हवाई हमले किए हैं।
क्षेत्रीय विश्लेषकों का मानना है कि सोमालीलैंड के साथ मेल-मिलाप इजरायल को लाल सागर तक बेहतर पहुंच प्रदान करेगा। ससे वह यमन में हूती विद्रोहियों पर ज्यादा तेज हमले करने में सक्षम होगा। ऐसे में हूतियों की चिंता बढ़ती है क्योंकि लाल सागर में उसके लड़ाके इजरायल और अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बनते रहे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…