बीमारी ऐसी कि झटका भर लगने से कांच की तरह टूट जाती है हड्डी, 45 फ्रैक्चर होने के बावजूद रच रही इतिहास

Updated on 03-05-2024 01:51 PM
हैदराबाद: जन्म से पहले ही स्कैन में पता चला कि विजया दीपिका गंगापट्टनम की हड्डियों में कई मोड़ थे। पिता के अनुसार 13 साल की विजया की हड्डियां 'कांच' की तरह हैं। उसे दुर्लभ हड्डियों की बीमारी है, जिसके कारण शरीर में 45 फ्रैक्चर हैं। फिर भी अब लगता है कि उसकी जिंदगी में 'कांच' से ज्यादा 'स्टील' है क्योंकि टेबल टेनिस खेलकर विजया ने अपनी किस्मत बदल दी है। विजया ने इस मार्च में इंदौर में यूटीटी पैरा टेबल टेनिस नेशनल चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र की पदक विजेता का कारनामा किया। उन्होंने सिंगल्स में सिल्वर और डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता।


भाई की वजह से टेटे खेलना शुरू किया

विजया का मतलब होता है जीत और सिकंदराबाद के अलवाल की लड़की टेबल टेनिस की ओर अपने भाई की वजह से आकर्षित हुई। उसका बड़ा भाई विजयतेज टेनिस खेलता था। हालांकि विजया की हालत की वजह से उसके पिता विजय भास्कर राजू ने ही टीटी की सुविधा दी। विजया भारत के लिए पैरालिंपिक में मेडल जीतना चाहती है। विजया की स्थिति पर उसके पिता भास्कर ने कहा- उसे जन्म के दौरान भी फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा क्योंकि डॉक्टरों को उसकी पहले से स्थिति के बारे में पता नहीं था। विजया के ज्यादातर फ्रैक्चर तब हुए जब वह छोटी थी और घुटनों के बल चल रही थी। उसे अपने शरीर का भार अपने हाथों पर उठाना पड़ता था। वह अलग अलग तरह के व्हीलचेयर का उपयोग करती है। व्हीलचेयर बदलते समय वह कई बार गिर चुकी है। वह नहाने समय फिसल जाती थी, जिसके उसके पैर टूट गए।

भारत के लिए जीतना चाहती है मेडल

विजया को सात साल की उम्र तक चलने में दिक्कत होती थी, क्योंकि उसके कूल्हे और घुटने में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके कारण सर्जरी करानी पड़ी। इन समस्याओं ने उसे अपने दैनिक कामों के लिए सहायता लेनी पड़ी। भास्कर कहते हैं- हमें उसकी शीशे की तरह देखभाल करनी पड़ती है। अन्य बच्चों की तरह विजया स्कूल नहीं जाती क्योंकि वहां चोट की खतरा है। विजया ने कहा, 'मेरे माता-पिता और भाई काफी मदद करते हैं। वे मुझे घर पर पढ़ाते हैं। मैंने इस साल या अगले साल ओपन स्कूल से दसवीं की परीक्षा देने का प्लान कर रही हूं।

विजया की मां अरुणा ने बताया कि वो हमेशा अपना साथ पेनकिलर और बैंडेज रखते हैं। इंदौर में विजाय केवल भाविना पटेल से पीछे रहीं। भाविना ने 2020 पैरालिंपिक में रजत पदक जीता था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…