आखिरकार डील हो गई पक्की, अब येलो जर्सी में दिखेंगे संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा की 17 साल बाद हुई घर वापसी

Updated on 15-11-2025 04:33 PM
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 से पहले एक बड़ा फेरबदल किया है, जिसके तहत उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इस ट्रेड के बदले में, CSK ने अपने दो स्टार खिलाड़ियों – अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को दे दिया है। बता दें कि जडेजा को CSK ने 18 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्हें ट्रेड डील के बाद RR 14 करोड़ देगी। कुल मिलाकर जडेजा को नुकसान हुआ है।

CSK के लिए सबसे कठिन फैसलों में से एक

CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर, केएस विश्वनाथन ने स्वीकार किया कि यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था। उन्होंने बताया कि रवींद्र जडेजा, जो एक दशक से ज्यादा समय तक टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और सैम करन को टीम से बाहर करना उनके इतिहास के सबसे कठिन फैसलों में से एक था। विश्वनाथन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय जडेजा और करन दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने जडेजा के शानदार योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया और दोनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जडेजा का CSK में रहा अहम रोल

रवींद्र जडेजा 2012 से CSK के मुख्य खिलाड़ी थे। उन्होंने टीम को 2018, 2021 और 2023 में IPL खिताब जिताने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। जडेजा ने CSK के लिए 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं और 2300 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। वहीं, सैम करन, जो इंग्लैंड के ऑलराउंडर हैं, उन्होंने CSK के लिए 28 IPL मैच खेले, जिसमें उन्होंने 356 रन बनाए और 23 विकेट लिए। वह 2021 की IPL विजेता टीम का भी हिस्सा थे।

दूसरी ओर, संजू सैमसन अपने साथ 4500 से ज्यादा IPL रन का अनुभव लाए हैं। उन्होंने एक दशक से ज्यादा समय तक IPL में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया है और 2021 से 2025 तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की जिसमें टीम 2022 में फाइनल तक पहुंची थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…