पोटिया चौक में 42 अवैध अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

Updated on 10-09-2024 12:41 PM

दुर्ग । नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पोटिया चौक से पुलगांव जाने वाली मार्ग पर हल्के वाहनों के साथ ही भारी वाहनों की भी काफी अधिक आवाजाही बढ़ी है। साथ ही आसपास घनी आबादी है।सड़क किनारे ठेले,खोमचे सहित बांस बल्ली के छप्परों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आज निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं एडीएम हरिवंश सिंह मिरी टीम के साथ उपस्थित रहकर पोटिया चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।


भवन अधिकारी गिरीश दीवान,राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,नायब तहसीलदार ढाल सिंह बिसेन,पुलगांव टीआई पुष्पेंद्र भट्ट,यातायात टीआई यश करण घ्रुव, प्रभारी बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा,मुकेश चन्द्राकर,अमित कुमार सहित पुलगांव एवं पद्मनाभपुर पुलिस बल नगर निगम की टीम की मौजूदगी में पोटिया कला चौक शासकीय हॉस्पिटल के आस-पास एवं पोटिया चौक क्षेत्र व शराब भट्टी सहित सड़क किनारे लगभग 42अतिक्रमण कब्जे जैसे ठेले, खोमचे और बांस-बल्ली के छप्परों को भी जेसीबी से  हटाया गया।


कार्रवाही के दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। नगर निगम ने पोटिया चौक से मिनी माता चौक जाने वाले मार्ग के बीच दर्जनों दुकानों के सामने से सड़क के दोनों किनारे पर बाँस बल्ली, टिन शेड से किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवाया. दुकान के बाहर दुकानदारों द्वारा टीन शेड स्वयं हटा लेने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी गई।

कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने निगम के कार्य में सहयोग दिया। अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकेगी। सड़क घेरकर व्यवसाय करने वाले व्यवसाइयों और रोड किनारे चौक चौराहों पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालो से अपील की गई है कि वे अपना सामान हटा लें। निगम द्वारा सामान हटाने के साथ-साथ सामान जब्त किया जाएगा और जुर्माना करने की कार्रवाई की जाएगी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…