कलेक्टर ने 10 दिन के भीतर दूसरी बार किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Updated on 24-09-2024 12:38 PM

गरियाबंद । जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सजग एवं गंभीर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने 10 दिन के भीतर आज पुनः जिला अस्पताल गरियाबंद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के एनआरसी कक्ष, नवजात शिशु निगरानी ईकाई, दवाई स्टोर रूम, विभिन्न वार्डों, ड्रेसिंग कक्ष, ओटी एवं अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से जिला अस्पताल में प्रदान किए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पिछले सप्ताह निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिये। साथ ही परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने तथा मरीजों के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने एनआरसी वार्ड में जाकर गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की ईलाज की सुविधा एवं भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही भर्ती बच्चों को दिये जाने वाले भोजन एवं पोषण आहारों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एनआरसी कक्ष के रसोई घर में भी जाकर खाद्यान्न सामग्रियों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच की। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अस्पताल के पुरुष एवं महिला वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जाना। साथ ही उनके परिजनों से इलाज की व्यवस्था एवं डॉक्टर की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम श्री राकेश गोलछा, सीएमएचओ डॉ गार्गी यदु पाल, सिविल सर्जन डॉ. मुकेश हेला, डॉ हरीश चौहान एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ओपीडी में चिकित्सकों की बैठक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जगह की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए चेम्बरों को अच्छे ढंग से व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। साथ ही मरीजों की बीमारियों के प्रति जागरूकता एवं सजगता के लिए अद्यतन सूचना पटल एवं शिक्षा संचार के पोस्टर लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मरीजों की जानकरी के लिए 112 हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी पोस्टर के माध्यम से सभी जगहों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…